रामपुर

Rampur: महिला ने एसपी से कहा- पति दोस्तों के साथ संबंध बनाने को कहता है

Highlights

पीड़ि‍ता ने रामपुर एसपी डॉ. अजयपाल शर्मा से की शिकायत
बिलासपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है महिला
ससुरालियों पर जान से मारने के प्रयास का भी लगाया आरोप

रामपुरSep 25, 2019 / 03:37 pm

sharad asthana

The teacher raped the cook

रामपुर। जनपद में एक महिला ने अपने पति के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है। आरोप है क‍ि उसके पति ने उस पर दोस्‍तों के साथ संबंध बनाने के लिए दबाव बनाया है। इतना ही नहीं उसने पति पर अप्राकृतिक संबंध बनाने का भी आरोप लगाया है। इस मामले में एसपी ने पुलिस को जांच के बाद कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
दो साल पहले हुई थी शादी

जानकारी के अनुसार, महिला बिलासपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। उसने अपने पति और ससुरालियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इसको लेकर उसने एसपी अजयपाल शर्मा से शिकायत की है। आरोप है कि गांव के ही एक युवक से उसकी शादी हुई थी। उसकी शादी को दो साल हो गए हैं। शादी के बाद उसे दहेज के लिए प्रताड़ि‍त किया जाने लगा था। ससुराल वाले उससे बाइक और एक लाख रुपये की मांग करने लगे। दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी।
यह भी पढ़ें

Amroha: शराबी ने महिला को कहा भाभी और बोल दी यह आपत्तिजनक बात

एसपी से मिली महिला

महिला ने आरोप लगाया कि अब उसका पति उस पर अपने दोस्‍तों के साथ अवैध संबंध बनाने का दबाव डालने लगा है। जब उसने इसके लिए मना किया तो उसके पति ने उसके साथ अप्रा‍कृतिक संबंध बनाए। आरोप है कि 20 सितंबर को उसके ऊपर केरोसिन डालकर उसको जलाकर मारने का प्रयास किया गया। उसने वहां से किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। मंगलवार को वह एसपी से मिलने पहुंची। एसपी अजयपाल शर्मा का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। बिलासपुर कोतवाली पुलिस को जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर

Home / Rampur / Rampur: महिला ने एसपी से कहा- पति दोस्तों के साथ संबंध बनाने को कहता है

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.