scriptAmroha: शराबी ने महिला को कहा भाभी और बोल दी यह आपत्तिजनक बात | amroha police reveal woman murder case in hasanpur | Patrika News
अमरोहा

Amroha: शराबी ने महिला को कहा भाभी और बोल दी यह आपत्तिजनक बात

Highlights

Amroha Police ने दिव्‍यांग महिला की हत्‍या का किया खुलासा
9 सितंबर को मिला था दिव्‍यांग महिला का शव
शव को पेड़ से लटकाकर आत्‍महत्‍या दिखाने की कोशिश की

अमरोहाSep 25, 2019 / 12:44 pm

sharad asthana

murder1.jpg
अमरोहा। पुलिस ने दिव्‍यांग महिला की हत्‍या का चौंकाने वाला खुलासा किया है। 9 सिंतबर को महिला का शव जंगल में लटका मिला था। इस मामले में पुलिस ने मंगलवार को एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हत्‍यारोपी दिव्‍यांग महिला पर बुरी नजर रखता था। आरोपी पर पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं।
शराब के नशे में पहुंचा था महिला के पास

करनखाल के जंगल में 9 सितंबर को दिव्‍यांग महिला का शव मिला था। शव फांसी पर लटका हुआ था। वह एक दिन पहले से लापता थी। प्रभारी निरीक्षक आरपी शर्मा का कहना है क‍ि मंगलवार को इस मामले में हरि सिंह निवासी करनखाल को गिरफ्तार किया गया है। दिव्‍यांग महिला लौकी की फसल की रखवाली करती थी। हरि सिंह उस पर बुरी नजर रखता था। वह उस पर अवैध संबंध बनाने को दबाव बनाता था। वारदात से कुछ दिन पहले आरोपी ने महिला को भाभी बाेला। आरोपी ने महिला पर अवैध संबंध बनाने का दबाव डाला लेकिन उसने इंकार कर दिया। 9 सितंबर को आरोपी शराब के नशे में महिला के पास पहुंच गया।
यह भी पढ़ें

Video: Hapur Police ने रेप के दो मुकदमों को किया खत्‍म, जानिए हैरान कर देने वाली वजह

दुपट्टे से गला घोटकर किया मर्डर

पुलिस के मुताबिक, आरोपी महिला को खींचकर गन्‍ने के खेत में ले गया। वहां उसने उससे रेप की कोशिश की। महिला के शोर मचाने पर आरोपी ने दुपट्टे से उसका गला घोट दिया। इसके बाद उसने शव को पेड़ से लटकाकर उसको आत्‍महत्‍या दिखाने की कोशिश की। हरि सिंह पर पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। इससे पहले भी वह जेल जा चुका है।
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर

Home / Amroha / Amroha: शराबी ने महिला को कहा भाभी और बोल दी यह आपत्तिजनक बात

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो