
Rajasthan News: शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार भारतीय जनता पार्टी से निष्कासित बीकानेर शहर अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष उस्मान गनी (Usman Gani News) को उपखण्ड मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया। जहां से जेल भेजने के आदेश दिए गए। उस्मान गनी को पार्टी विरोधी बयान देने पर दो दिन पहले भाजपा से छह साल के लिए निष्कासित किया गया था।
पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान वाहनों की चेकिंग करते समय शनिवार को गनी को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया था। बीकानेर की सर्वोदय बस्ती निवासी गनी को रविवार को पुलिस ने उपखण्ड अधिकारी के समक्ष उनके निवास पर पेश किया। दो दिन पहले उस्मान गनी को भाजपा की अनुशासन समिति ने पार्टी अनुशासन भंग करने के आरोप में प्राथमिक सदस्यता से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया था। उन पर पार्टी की छवि धूमिल करने का प्रयास करने का आरोप है। दरअसल उस्मान गनी ने कुछ दिन पहले ही एक इंटरव्यू के दौरान पीएम मोदी को लेकर टिप्पणी की थी।
मुक्ताप्रसाद थानाधिकारी धीरेन्द्र सिंह ने बताया कि शनिवार को गश्त के दौरान उस्मान गनी ने पुलिस थाने के सामने पुलिसकर्मियों से उलझते हुए बदसलूकी जिसके बाद गनी को शांति भंग की धारा के तहत गिरफ्तार कर लिया गया। उस्मान गनी साल 2005 में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए थे, तभी से वो पार्टी के साथ थे। इससे पहले गनी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ता रह चुके हैं। गनी फिलहाल में पार्टी के बीकानेर शहर अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष थे। इससे पहले वो उपाध्यक्ष सहित कई पदों पर रह चुके हैं।
Updated on:
28 Apr 2024 05:34 pm
Published on:
28 Apr 2024 05:31 pm

बड़ी खबरें
View Allबीकानेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
