रामपुर

रामपुर: गठबंधन की रैली में नहीं दिखे चौधरी अजित सिंह, सामने आई बड़ी वजह

रामपुर में आजम खान के समर्थन में थी गठबंधन की संयुक्‍त रैली
मायावती और अखिलेश यादव ने किया सभा को संबोधित
अजित सिंह के नहीं पहुंचने पर शुरू हुई राजनीतिक गलियारों में चर्चा

रामपुरApr 20, 2019 / 03:47 pm

sharad asthana

रामपुर: गठबंधन की रैली में नहीं दिखे चौधरी अजित सिंह, सामने आई बड़ी वजह

रामपुर। उत्‍तर प्रदेश की सबसे चर्चित लोकसभा सीट रामपुर में शनिवार को गठबंधन की संयुक्‍त रैली थी। इसमें बसपा प्रमुख मायावती और सपा अध्‍यक्ष अखिलेश यादव गठबंधन के उम्‍मीदवार आजम खान के समर्थन में जनसभा करने पहुंचे थे। इस रैली में रालोद प्रमुख चौधरी अजित सिंह या पार्टी उपाध्‍यक्ष जयंत चौधरी नहीं दिखे तो चर्चा होने लगी कि कहीं कोई गड़बड़ तो नहीं है।
यह भी पढ़ें

भाजपा को वोट देने पर इस मुस्लिम परिवार का हुआ यह हाल

अजित सिंह के पीए ने बताई वजह

शनिवार को रामपुर में गठबंधन के उम्‍मीदवार व समाजवादी पार्टी (सपा) नेता आजम खान के समर्थन में एक साझा रैली का आयोजन किया गया था। इसमें मायावती और अखिलेश यादव ने जनता को संबोधित किया। इस संयुक्‍त महारैली के बारे में सपा के आधिकारिक ट्व‍िटर अकाउंट पर जानकारी दी गई। इसमें रालोद का निशान और चौधरी अजित सिंह की फोटो भी दी गई। लेकिन महारैली में अजित सिंह नहीं पहुंचे। इसके बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा शुरू हो गई। राजनीति में इसके कुछ और ही मतलब निकाले जाने लगे। इस बारे में रालोद मुखिया अजित सिंह के पीए समर पाल सिंह ने बताया कि रामपुर में उनका कोई कार्यक्रम नहीं था। हालांकि, आगरा में तीनों नेता पहुंच रहे हैं। वहां पर उनकी मीटिंग होगी।
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App .
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.