scriptAkhilesh Yadav के बुलावे पर दूल्‍हा और बाराती बनकर पहुंचे ये सपा नेता | Samajwadi Party Adhyaksh Akhilesh Yadav Reach Rampur | Patrika News
रामपुर

Akhilesh Yadav के बुलावे पर दूल्‍हा और बाराती बनकर पहुंचे ये सपा नेता

Highlights

Akhilesh Yadav सांसद Azam Khan के समर्थन में पहुंचे रामपुर
हमसफर रिजॉर्ट में जनसभा को किया संबोधित
पुलिस को चकमा देकर कुछ सपा नेताओं ने रामपुर में की एंट्री

रामपुरSep 14, 2019 / 09:23 am

sharad asthana

akhilesh_yadav.jpg
रामपुर। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के अध्‍यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) शुक्रवार शाम को सांसद आजम खान (Azam Khan) के समर्थन में रामपुर पहुंचे। वहां उन्‍होंने हमसफर रिजॉर्ट में जनसभा को भी संबोधित किया। अखिलेश यादव के दौरे को देखते हुए जनपद में चप्‍पे-चप्पे पर पुलिस तैनात रही। इस बीच पुलिस को चकमा देकर कुछ सपा नेताओं ने रामपुर में एंट्री की, जो चर्चा का विषय बन गई।
यह कहा अखिलेश यादव ने

सड़क मार्ग से लखनऊ से रामपुर पहुंचे सपा अध्‍यक्ष ने सांसद आजम खान के हमसफर रिसॉर्ट में जनसभा की। इसमें उन्होंने कहा कि 12 घंटे के सफर में वह जहां-जहां रुके, वहां आजम खान के खिलाफ की जा रही कार्रवाई की निंदा की जा रही है। जब सरकार को पता चला कि वह रामपुर जा रहे हैं तो आजम के खिलाफ बकरी चोरी का मुकदमा लिखवा दिया गया। बदले की कार्रवाई का इससे बड़ा उदाहरण क्‍या हो सकता है। सरकार के शह पर आजम खान के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़ें

Akhilesh Yadav के आने से पहले आजम की पत्‍नी पर लगा फांसी घर की जमीन कब्‍जाने का आरोप

sp_leader.jpg
सपा नेताओं की ट्रिक के आगे पुलिस फेल

वहीं, अखिलेश यादव के दौरे को देखते हुए काफी संख्‍या सपाई रामपुर पहुंचे। प्रशासन ने सभी जिलों में पुलिस को उनको रोकने के आदेश दिए थे, लेकिन सपा नेताओं की ट्रिक के आगे पुलिस फेल हो गई। संभल से सपा जिलाध्यक्ष फिरोज खान दूल्हा बनकर रामपुर पहुंच गए। पुलिस उन्‍हें पहचान तक नहीं पाई। उनके साथ कई कार्यकर्ता भी बाराती बनकर रामपुर पहुंचे। अमरोहा में पुलिस ने महबूब अली को नजरबंद कर लिया। दोपहर को जैसे ही महबूब अली घर से निकले तो पुलिस ने करीब दो किलोमीटर उनका पीछा किया। इसके बाद पुलिस ने नानक चंद रोड पर उनको रोक लिया। इसके बाद पुलिस महबूब अली को लेकर पहले जामा मस्जिद गई और फिर घर ले गई।
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर

Home / Rampur / Akhilesh Yadav के बुलावे पर दूल्‍हा और बाराती बनकर पहुंचे ये सपा नेता

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो