scriptसांसद आजम खां का करीबी शाहजेब भैंस चाेरी के आराेप में गिरफ्तार | Shahzeb arrested close to MP Azam Khan for buffalo theft | Patrika News
रामपुर

सांसद आजम खां का करीबी शाहजेब भैंस चाेरी के आराेप में गिरफ्तार

भैंस चोरी के साथ-साथ CAA/ NRC प्रकरण में विराेध और लोगों घरों में घुसकर लूटपाट करने के भी आराेप

रामपुरOct 03, 2020 / 07:49 pm

shivmani tyagi

azam_khan.jpg

azam

रामपुर ( rampur ) सांसद आजम खां ( azam khan ) के बेहद करीबी कहे जाने वाले शाहजेब खान को नगर कोतवाली पुलिस ने भैंस चाेरी मामले में ( buffalo theft case ) उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया है। शाहजेब पर भैंस चाेरी के अलावा अन्य भी कई आराेप हैं। पुलिस ने शाहजेब को कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
यह भी पढ़ें

देश का सबसे बड़ा चरखा तो लगाया, पर उस चरखे को चलाने वाले की प्रतिमा लगाना भूल गए

शाहजेब खान बीते कई महीनो से पुलिस को चकमा देकर फरार थे। पुलिस इनकी लगातार तलाश कर रही थी। चार दिन पहले किसी काम से वह जैसे रामपुर अपने घर पहुंचे ताे पुलिस काे सूचना मिल गई। पुलिस ने शाहजेब काे घर से ही धर दबाेचा। पूछताछ के बाद उन्हे काेर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक तलाशी में शाहजेब से पुरानी करेंसी के 500 के आठ नोट समेत महिला की लूटी हुई पायलें भी बरामद हुई हैं।
पुलिस पूछताछ में आजम को बताया अपना करीबी
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि वह आजम खां के करीबी रहे हैं। यह भी बताया कि, आसरा कालोनी डूंगरपुर की भूमि को खाली कराने के लिए तत्कालीन मंत्री आजम खां ने कहा था। आसरा कालोनी डूंगरपुर में रहने वाले लोगों को अनेकों बार मौखिक रूप से बताया गया था। परन्तु फिर भी वे लोग जमीन खाली नहीं कर रहे थे। इसलिए इनके घर में घुसकर तोडफोड़, लूटपाट आदि की गई।
यह भी पढ़ें

DGP के बाद राहुल और प्रियंका को भी मिली अनुमति, खुद गाड़ी चलाकर प्रियंका हाथरस के लिए रवाना

सांसद आजम खान के करीबी शाहजेब खान पर भैंसें चोरी करने लोगों के घरों में घुसकर मारपीट करने और एनआरसी कानून का विरोध करने के आरोप में केस दर्ज हैं। इन्ही केसों में शाहजेब खान फरार थे जिन्हें अब पुलिस ने उनके आवास से गिरफ्तार करके जेल भेजा है।

Home / Rampur / सांसद आजम खां का करीबी शाहजेब भैंस चाेरी के आराेप में गिरफ्तार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो