scriptराहुल-प्रियंका को मिली हाथरस जाने की अनुमति, खुद गाड़ी चलाकर प्रियंका हुई रवाना | After DGP, now Rahul and Priyanka also got permission | Patrika News

राहुल-प्रियंका को मिली हाथरस जाने की अनुमति, खुद गाड़ी चलाकर प्रियंका हुई रवाना

locationहाथरसPublished: Oct 03, 2020 05:00:16 pm

Submitted by:

shivmani tyagi

काफिले के साथ रवाना हुए राहुल-प्रियंका काे डीएनडी पर राेका गया
DND से आगे केवल पांच लाेगाें काे जाने की ही मिल सकी अनुमति

priyanka_gandhi.jpg

प्रियंका गांधी

पत्रिका न्यूज नेटवर्क ( Hathras) कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कांग्रेस महासिचव प्रियंका गांधी ( Priyanka Gandhi ) काे हाथरस की पीड़ित के परिवार से मिलने की अनुमति मिल गई। अनुमति मिलते ही प्रियंका गांधी ( Priyanka Gandhi ) खुद कार चलाकर हाथरस के लिए रवाना हुई लेकिन राहुल-प्रियंका के काफिले काे डीएनडी ( DND ) पर राेक लिया गया। यहां एक बार फिर कांग्रेसियाें और पुलिसकर्मियाें के बीच तनातनी हाे गई। यहां पुलिस काे हल्का बल प्रयाेग करना पड़ा और डीएनडी से आगे केवल पांच लाेगाें काे ही जाने की अऩुमति मिली।
यह भी पढ़ें

कोर्ट का स्टे ऑर्डर होने के बावजूद जमीन का निरीक्षण करने पहुंची तहसीलदार की टीम , गाली गलौज कर हुई मारपीट

इसके बाद राहुल-गांधी और प्रियंका गांधी हाथरस के लिए रवाना हाे गए। इस दाैरान समर्थकों ने हंगामा कर दिया जिसके बाद पुलिस ने बल प्रयाेग करते हुए भीड़ काे रोका। डीएनडी पर भारी भीड़ इकट्ठा हाे गई। बड़ी संख्या में कांग्रेसियाें का हुजूम डीएनडी पर जुट गया। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के हाथरस के लिए रवाना हाेने के बाद सुरक्षाकर्मियों ने भीड़ काे वापस जाने के लिए कहा लेकिन काफी देर तक भीड़ नहीं हटी और समर्थक हंगामा करते रहे।
यह भी पढ़ें

हाथरस कांड : रामपुर की पूर्व सांसद जयाप्रदा ने याेगी सीएम काे लिखा पत्र

शुक्रवार काे भी राहुल गांधी काफिले के साथ हाथरस के लिए रवाना हुए थे लेकिन उन्हे रोक दिया गया था। इस दाैरान यूपी पुलिस पर राहुल गांधी के साथ धक्का-मुक्की करने के आराेप लगे थे। यह मामला सुर्खियों में आ गया था। इसके बाद राहुल गांधी ने यूपी सरकार से सवाल किया था कि उन्हे पीड़ित परिवार से क्याें नहीं मिलने दिया जा रहा।
यह भी पढ़ें

Breaking हाथरस रेपकांंड पीड़ित के परिवार से मिलने गांव पहुंचे डीजीपी

राहुल गांधी ने सवाल किया था कि किस कानून के तहत उन्हे राेका जा रहा है। इसके बाद से यह मामला तूल पकड़ रहा था। अब शनिवार काे राहुल गांधी और प्रियंका गाधी काे अऩुमति मिल गई लेकिन लेकिन एक बार फिर डीएनडी पर इस बात काे लेकर हंगामा खड़ा हाे गया कि राहुल गांधी के साथ समर्थकों का पूरा काफिला था और सुरक्षाकर्मियों ने केवल पांच ही लाेगाें काे आगे की अनुमति दी।
यह भी पढ़ें

हाथरस: परिवार ने सीबीआई जांच और नार्को टेस्ट कराने से किया इंकार, पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

घंटों चले हंगामे के बाद दाेपहर करीब साढ़े चार बजे राहुल-गांधी और प्रियंका गांधी डीएनडी से हाथरस के लिए रवाना हाे सकी। जब कार डीएनडी से आगे के लिए रवाना हुई ताे उस समय भी प्रियंका खुद कार चला रही थी राहुंल गांधी उनके साथ कार में थे तीन अन्य लाेग कार में माैजूद थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो