scriptRampur News: आजम खान का मजाक उड़ा कर बुरे फंसे नए सांसद मोहिबुल्लाह, रामपुर में सपा ने खोल दिया मोर्चा | SP opened front in Rampur | Patrika News
रामपुर

Rampur News: आजम खान का मजाक उड़ा कर बुरे फंसे नए सांसद मोहिबुल्लाह, रामपुर में सपा ने खोल दिया मोर्चा

Rampur News: नवनिर्वाचित सांसद मौलाना मोहिब्बुल्लाह नदवी के बयान से आजम समर्थक भड़क गए हैं। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गोयल ने तो पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का फोटो उतार दिया है। इसी भवन में सपा का दफ्तर चलता रहा है।

रामपुरJun 07, 2024 / 09:40 pm

Mohd Danish

SP opened front in Rampur

SP opened front in Rampur

Rampur News In Hindi: चुनाव जीतने के बाद सांसद मोहिब्बुल्लाह नदवी ने जेल में बंद आजम खां से मिलने के सवाल पर कहा था कि वह सुधार गृह में हैं और उन्हें दुआओं की जरूरत है। हम मजहबी आदमी हैं, दुआ करते हैं। इस बयान से आजम के करीबी नाराज हैं। तीन दिन पहले मुरादाबाद की सांसद रूचि वीरा आजम खां की पत्नी से मुलाकात करने आई थीं। तब उन्होंने मौलाना को अपरिपक्व व्यक्ति बताया था। कहा था कि जाने कैसे टिकट पा गए और कैसे चुनाव जीत गए। आजम खां पार्टी के संस्थापक सदस्य हैं। आजम खां की पत्नी पूर्व सांसद डा. तजीन फात्मा ने कहा कि मौलाना को जेल जाने का ज्यादा अनुभव है।
अब सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गोयल ने मौलाना के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पिछले साल प्रशासन ने सपा का कार्यालय बंद करा दिया था। इसके बाद वीरेंद्र गोयल के आवास में ही कार्यालय चल रहा था, जिसमें पार्टी के तमाम नेताओं के फोटो लगे हैं। शुक्रवार को वीरेंद्र गोयल ने अखिलेश यादव का फोटो निकालकर नीचे रख दिया। बोले, आजम खां के खिलाफ कोई बड़ी साजिश है। उन्हें अपमानित किया जा रहा है और राष्ट्रीय अध्यक्ष कुछ नहीं कर रहे हैं। आजम खां के खिलाफ जो बयानबाजी की गई है। इस बारे में मौलाना से स्पष्टीकरण लेना चाहिए।

Hindi News/ Rampur / Rampur News: आजम खान का मजाक उड़ा कर बुरे फंसे नए सांसद मोहिबुल्लाह, रामपुर में सपा ने खोल दिया मोर्चा

ट्रेंडिंग वीडियो