रामपुर

UP By Poll Result: आजम को मिली अपने आंसुओं की कीमत, योगी सरकार को लगा करारा झटका, तंजीम फातिमा जीतीं

Highlights

शुरू से ही बनाए हुई थी बढ़त
भाजपा उम्मीदवार रहे दूसरे नम्बर पर
आजम ने लिया था भावनाओं का सहारा

रामपुरOct 24, 2019 / 03:17 pm

jai prakash

,,

रामपुर: महाराष्ट्र और हरियाणा में चुनाव के साथ ही आज देश भर के सियासी दिग्गजों की नजर रामपुर उपचुनाव पर भी गड़ी हुईं थीं। जिसमें सपा उम्मीदवार और आजम की पत्नी तंजीन फातिमा ने कब्जा बरकरार रखते हुए सत्तारूढ़ भाजपा को करार झटका दिया है। सुबह से ही तंजीन फातिमा बढ़त लिए हुए थीं। और कुल 31 राउंड में 30 तक आगे हैं। अब जीत का औपचारिक ऐलान बाकी है। वहीँ बसपा और कांग्रेस उम्मीदवारों की जमानतें तक जब्त हो गयीं।

यह भी पढ़ें Election result: गंगाेह उप चुनाव में भाजपा जीती, कांग्रेस प्रत्याशी ने लगाया ये बड़ा आरोप

योगी आए थे प्रचार में

रामपुर उपचुनाव सूबे में भाजपा के लिए करार झटका है। क्यूंकि इस सीट के लिए भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी थी। यही नहीं खुद सीएम योगी आदित्यनाथ चुनाव प्रचार करने आए थे। लेकिन उपचुनाव में उनका जादू नहीं चला। वहीँ इस सीट पर लगातार नौ बार विधायक रहे आजम खान इस सीट को किसी भी कीमत पर नहीं जाने देना चाहते थे। इसलिए उन्होंने अपनी पत्नी को ही इस सीट से उम्मीदवार बनाया। अपने ऊपर लगे 80 से ज्यादा मुकदमों को ही आजम ने अपना बड़ा हथियार बनाया और जमकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। जिसमें सभा में तीन बार रोये भी थे आजम। और आज जनता ने उनके आंसुओं का हिसाब दे दिया।

यह भी पढ़ें Breaking News : UP की वह सीट जहां आजादी के बाद गैर मुस्लिम उम्मीदवार को नहीं मिली जीत, पहली बार इस मुस्लिम उम्मीदवार ने दर्ज की जीत

Hindi News / Rampur / UP By Poll Result: आजम को मिली अपने आंसुओं की कीमत, योगी सरकार को लगा करारा झटका, तंजीम फातिमा जीतीं

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.