scriptझारखंड ने रचा इतिहास, एक लाख युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र | 1 lakh youth got appointment letter in Jharkhand | Patrika News
रांची

झारखंड ने रचा इतिहास, एक लाख युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र

नियुक्ति पत्र सौंपने के बाद केंद्रीय कौशल विकास मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि…

रांचीJan 10, 2019 / 06:23 pm

Prateek

globle summit

globle summit

(पत्रिका ब्यूरो,रांची): युवा दिवस 12 जनवरी से ठीक दो दिन पहले झारखंड के युवाओं को सरकार की ओर से बड़ी सौगात दी गई। रांची के खेल गांव स्थित बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम में आयोजित ग्लोबल स्किल सम्मिट के जरिए गुरुवार को झारखंड में एक लाख छह हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपा गया।


राज्य के युवा दुनियाभर में मनवा सकते है लौहा

हुनरमंद युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपने के बाद केंद्रीय कौशल विकास मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि जापान, यूरोप और अमेरिका जैसे देशों में कुशल कारीगरों की बड़ी मांग है, ऐसे में हमारे युवा दुनिया भर को अपनी दक्षता का लौहा मनवा सकते हैं।


दुनिया को होगा झारखंड की मानव शक्ति का एहसास

इस दौरान उन्होंने कहा कि झारखंड ने कौशल विकास के क्षेत्र में जो रास्ता दिखाया है वह दुनिया को झारखंड की मानव शक्ति की ताकत का भी अहसास कराएगा। प्रधान ने केंद्र की ओर से झारखंड को हर संभब मदद का भरोसा भी दिलाया। धर्मेंद्र प्रधान ने कहा की जापान, यूरोप और अमेरिका जैसे देशों में कुशल कारीगरों की बड़ी आवश्यकता है, झारखंड इस जरूरत को पूरा करने में सफल हो सकता है।

12 कंपनियों के साथ हुआ करार

इस दौरान राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू, केंद्रीय कौशल विकास मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास की मौजूदगी में युवाओं को हुनरमंद बनाने के लिए बारह कपंनियों के साथ करार हुआ और चार नए कौशल विकास केंद्र का शिलान्यास भी किया गया। द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि झारखंड के हमारे युवा अत्यंत ही मेधावी है। कौशल विकास पर बल देते हुए उन्होंने कहा कि यहां के युवा परिश्रमी है और विपरीत हालात में भी अच्छा करने की क्षमता रखते है।

 

4 नए कौशल विकास केंद्र का शुभारंभ

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री रघुवर दास ने युवाओं से कहा कि कोई भी काम छोटा या बड़ा नहीं होता। संकल्प, ईमानदारी और परिश्रम से हम सिद्धि को प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति को लेकर प्रधानमंत्री की सोच को झारखंड हकीकत बनाने में जुटा है। रघुवर दास ने अपने अनुभव भी इस दौरान साझा किए और कहा कि कौशल नहीं होने के कारण वे टाटा कंपनी में अस्थायी कर्मचारी ही रह गए। उन्होंने कहा कि इससे समझा जा सकता है कि कौशल विकास की कितनी जरूरत है और इसके बिना तरक्की करना मुश्किल है। समिट के दौरान 12 कंपनियों के साथ कौशल विकास को लेकर करार हुआ और युवाओं को हुनरमंद बनाने के लिए 4 नए कौशल विकास केंद्र का शुभारंभ भी हुआ।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो