scriptबस-जीप भिडंत में 5 की मौत | 5 killed in bus-jeep collision | Patrika News
रांची

बस-जीप भिडंत में 5 की मौत

रामगढ़-रांची मार्ग पर ओरमांडी के चकला ग्राम के पास सोमवार को एक सड़क हादसे में पांच की मौत हो गई। जबकि आधा दर्जन लोगा गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। घायलों में कई की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है।
 
 

रांचीDec 02, 2019 / 05:07 pm

Yogendra Yogi

बस-जीप भिडंत में 5 की मौत

बस-जीप भिडंत में 5 की मौत

रांची(रवि सिन्हा): रामगढ़-रांची मार्ग पर ओरमांडी के चकला ग्राम के पास सोमवार को एक सड़क हादसे में पांच की मौत ( road accident , died 5 ) हो गई। जबकि आधा दर्जन लोगा गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। घायलों में कई की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है।

आमने-सामने हुई टक्कर
प्राप्त जानकारी के मुताबिक यात्री बस और विपरीत दिशा से आ रहे जीप के बीच सीधी टक्कर ( Jeep bus collision ) हो गई। हादसे में जीप में सवार तीन लोगों की मौत घटनास्थल ( 5 died at the spot ) पर ही हो गई और आठ अन्य लोग घायल हो गये। बाद में दो अन्य घायलों की मौत इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के दौरान हुई। क्रम में हो गयी। घायलों में छह की स्थिति गंभीर बनी हुई है। पुलिस व स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को रिम्स पहुंचाया गया।

जीप के परखच्चे उड़ गए
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि जीप के परखच्चे उड़ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हेमकुंठ नाम की एसी बस रांची ? से हजारीबाग के लिए जा रही थी। जबकि जीप सवारियों को लेकर सिकिद्दरी से रांची की ओर आ रही थी। चकला मोड़ के पास ड्राइवन ने जीप को रांची की ओर मोड़ा। तभी सामने से आ रही बस ने जीप में जोरदार टक्कर मार दी। बस में बैठे सवारियों को हल्की चोटें आई हैं। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों व घायलों को रिम्स पहुंचवाया। वहीं, क्षतिग्रस्त गाडिय़ों को थाने ले आई।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो