scriptरांची:विवि छात्र संघ चुनाव में विद्यार्थी परिषद का दबदबा | ABVP won student union election in ranchi | Patrika News
रांची

रांची:विवि छात्र संघ चुनाव में विद्यार्थी परिषद का दबदबा

रांची विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के मतगणना को लेकर सुबह से ही कॉलजों के बाहर विद्यार्थियों की हलचल देखी गई…

रांचीDec 04, 2018 / 08:25 pm

Prateek

(रांची): रांची विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का दबदबा रहा। रांची विश्वविद्यालय के कुल सचिव अमर कुमार चौधरी ने बताया कि रांची स्थित सूरज सिंह मेमोरियल महाविद्यालय और जेएन कॉलेज धुर्वा की सभी पांच सीटों पर विद्यार्थी परिषद ने कब्जा जमाया। उन्होंने बताया कि एसएस मेमोरियल कॉलेज में अध्यक्ष पद पर दीपक कुमार दूबे और उपाध्यक्ष पद पर अंकित रंजन विजयी हुए। जबकि रांची महिला कॉलेज में प्रगति प्रियदर्शिनी ने अध्यक्ष और निशा कुमारी ने उपाध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। सिमडेगा कॉलेज में संजीव कुमार ने अध्यक्ष तथा नरेंद्र लुंगा ने उपाध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया। उधर, डोरंडा कॉलेज में विद्यार्थी परिषद ने पांच में से चार सीटों पर कब्जा जमाया।

 

रांची विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के मतगणना को लेकर सुबह से ही कॉलजों के बाहर विद्यार्थियों की हलचल देखी गई। मतदान 16 कॉलेजों में कराया गया था,जिसमें से अधिकांश में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रतिनिधियों को सफलता मिली। केसी भगत कॉलेज बेड़ो, एसएस मेमोरियल कॉलेज रांची, आरटीसी बीएड कॉलेज, जेएन कॉलेज धुर्वा आदि में अभाविप ने कॉलेज स्तर की पांच सीटों पर कब्जा किया। चुनाव में कुल 80 प्रत्याशी शामिल हुए थे। 1.14 लाख कुल वोटरों में से 27 प्रतिशत विद्यार्थी ही चुनाव में शामिल हुए थे। पहली बार रांची वीमेंस कॉलेज में निर्दलीय छात्राओं ने जीत दर्ज की। जिसमें अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रगति प्रियदर्शिनी ने 541 वोट से और सचिव वैष्णवी थापा ने जीत दर्ज कराई।


नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रगति ने बात करते हुए कहा कि निर्दलीय है, इसलिये कॉलेज के विकास के लिये काम करना है। अभिभावकों को कॉलेज आने से सूचना के लिये इधर उधर भटकना पड़ता है। ऐेसे में सबसे पहले पूछ ताछ कार्यालय बनाया जाएगा।


रांची विश्वविद्यालय के पीजी विभाग में अध्यक्ष पद पर एबीवीपी एवं उपाध्यक्ष पद पर आजसू का कब्जा कायम हो गया। मतगणना के दौरान पीजी विभाग में जेसी एम और एसी एस को कड़ी टक्कर देते हुए आजसू और एबीवीपी को दो-दो सीट मिली है। वहीं एक सीट एसएस के खाते में जाते हुए दिख रही है।


इधर, श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के पहले छात्र संघ चुनाव के लिए आज वोटिंग शांतिपूर्ण संपन्न हुई। कल सुबह दस बजे से वोटों की गिनती की जाएगी।

Home / Ranchi / रांची:विवि छात्र संघ चुनाव में विद्यार्थी परिषद का दबदबा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो