scriptकेंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज | code of conduct violation case filed against Minister Jayant Sinha | Patrika News
रांची

केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज

इस बार चुनाव में आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन ना हो इसके लिए चुनाव आयोग ने कड़ी तैयारी की है…

रांचीMar 19, 2019 / 04:27 pm

Prateek

jayant sinha file photo

jayant sinha file photo

(रांची): लोकसभा चुनाव से पहले केंद्रीय राज्यमंत्री जयंत सिन्हा की मुश्किल बढती हुई नजर आ रही है। दरअसल सिन्हा के खिलाफ रांची के खेलगांव थाने में सोमवार को आर्दश आचार संहिता उल्लघन का मामला दर्ज किया गया है।

 

अंचल अधिकारी बड़गाई उदयशंकर प्रसाद की ओर से दर्ज प्राथमिकी के अनुसार मामला राम दयाल मुंडा ऑडिटोरियम खेलगांव में आयोजित आईआईएम रांची के सम्मेलन में 16 मार्च को केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री जयंत सिन्हा के दिए भाषण से जुड़ा है। जिसमें उन्होंने लोगों से आगामी पांच सालों के लिए मोदी सरकार को आशीर्वाद देने की अपील की थी।


एंड्राइड एप के जरिए नजर रख रहा चुनाव आयोग, जनता निभा रही भागीदारी

बता दें कि इस बार चुनाव में आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन ना हो इसके लिए चुनाव आयोग ने कड़ी तैयारी की है। आयोग की ओर से ‘सीविजिल एप’ नामक एनड्राइड मोबाइल एप लांच किया गया है। इस एप से आम नागरिक आचार संहिता का उल्लंघन होने पर मोबाइल के जरिए शिकायत दर्ज करवा सकता है। आम नागरिक आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन दिखने पर घटना से संबंधित फोटो या वीडियो लेकर एप के माध्यम से निर्वाचन विभाग को भेज सकते है। वीडियो या फोटो के आधार पर जांच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई होगी।

Home / Ranchi / केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो