scriptराज्यपाल द्रौपदी मुर्मू, हेमंत, सुबोधकांत समेत अन्य ने वोट डाला | draupadi murmu,Hemant soren,Subodh Kant sahay cast vote in jharkhand | Patrika News
रांची

राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू, हेमंत, सुबोधकांत समेत अन्य ने वोट डाला

रांची लोकसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार संजय सेठ ने अपना वोट दिया, वहीं कांग्रेस के प्रत्याशी सुबोधकांत सहाय अपने परिवार के संग मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद मतदान किया…

रांचीMay 06, 2019 / 04:31 pm

Prateek

murmu

murmu

(रांची): राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने आज श्रीकृष्ण लोक प्रषासन संस्थान- एटीआई में बनाये गये माॅडल मतदान केंद्र में अपना वोट डाला। उन्होंने वोटर सेल्फी जोन में फोटो खिंचवाकर मतदाताओं को भी वोट डालने के लिए प्रेरित किया। राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एल खियांग्ते ने रांची के कांके रोड स्थित राजकीयकृत मध्य विद्यालय नवीन रांची में अपना वोट डाला। रांची लोकसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार संजय सेठ ने अपना वोट दिया, वहीं कांग्रेस के प्रत्याशी सुबोधकांत सहाय अपने परिवार के संग मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद मतदान किया।

 

उधर, निर्दलीय उम्मीदवार रामटहल चैधरी ने भी वोट किया। रांची में आर्च विशप फेलिक्स टोप्पो ने भी अपना वोट डाला। वहीं, खूंटी में शांतिपूर्ण ढंग से मतदान हो रहा है। यहां एनडीए प्रत्याशी अर्जुन मुंडा ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। यहां तेज धूप के बावजूद लोग मतदान करने के लिए पहुंच रहे हैं। हजारीबाग में केंद्रीय मंत्री सह भाजपा प्रत्याशी जयंत सिन्हा और गिरिडीह से एनडीए प्रत्यात्रशी चंद्रप्रकाश चौधरी ने रजरप्पा में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कोडरमा सीट से भाजपा प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी ने करियावर मतदान केंद्र पर वोट किया। वहीं, महागंठबंधन प्रत्याशी बाबूलाल मरांडी ने भी तिसरी में वोट डाला।

कई मतदान केंद्रों में वोट बहिष्कार का दिखा असर

हजारीबाग जिले के बड़कागांव प्रखंड स्थित प्राथमिक विद्यालय पंकरी बरवाडीह के बूथ नंबर 147, 148 और 149 पर ग्रामीण मतदाताओं के वोट बहिष्कार का असर दिखा। ग्रामीणों का आरोप है कि कोयला कंपनियों द्वारा उत्पन्न किये गये समस्याओं पर हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के किसी भी प्रत्याशी और राजनीतिक दलों ने ग्रामीणों की समस्या का समाधान नहीं किया। अभी तक इन मतदान केंद्रों पर मतदान नहीं होने की सूचना है। हजारीबाग के दारू प्रखंड के कविलासी बूथ संख्या 437 पर भी ग्रामीणों ने वोट बहिष्कार किया ।

Home / Ranchi / राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू, हेमंत, सुबोधकांत समेत अन्य ने वोट डाला

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो