scriptInternational Yoga Day 2019:Yoga For Heart थीम पर रांची में हजारों लोगों के साथ योग करेंगे प्रधानमंत्री Modi,तैयारियां पूरी | International Yoga Day 2019:Modi Will Do Yoga On Yoga For Heart Theme | Patrika News
रांची

International Yoga Day 2019:Yoga For Heart थीम पर रांची में हजारों लोगों के साथ योग करेंगे प्रधानमंत्री Modi,तैयारियां पूरी

International Yoga Day 2019: Yoga For Heart रांची के प्रभात तारा मैदान में होने जा रहे ( 5th International Yoga Day ) कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ( Modi ) के हिस्सा लेने के कारण पूरे देश की नजरें इस कार्यक्रम पर हैं…
 

रांचीJun 20, 2019 / 06:01 pm

Prateek

International Yoga Day 2019

International Yoga Day 2019:Yoga For Heart थीम पर रांची में हजारों लोगों के साथ योग करेंगे प्रधानमंत्री Modi

(रांची): पांचवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस ( International Yoga Day 2019 ) पर राजधानी रांची के धुर्वा स्थित प्रभात तारा मैदान में शुक्रवार ( 21 जून को ) सुबह मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष के कार्यक्रम का थीम ”योगा फॉर हार्ट” ( Yoga For Heart ) रखा गया है।

 

इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ( PM Modi ) आज देर रात ही रांची में होंगे। प्रधानमंत्री ( Modi ) मुंडा हवाई अड्डा पहुंचेंगे। इसके बाद वे राजभवन में रात्रि विश्राम कर 21 जून को ( International Yoga day 21 June ) सुबह साढ़े छह बजे प्रभात तारा मैदान ( Prabhat Tara Maidan Ranchi ) जाएंगे, जहां लगभग पैंसठ मिनट तक आम लोगों के साथ योग करेंगे। कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री सीधे हवाई अड्डा चले जाएंगे, जहां से वे दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।


तैयारियां पूरी


रांची के धुर्वा स्थित प्रभात तारा मैदान ( Prabhat Tara Maidan Ranchi ) में तरराष्ट्रीय योग दिवस के मुख्य कार्यक्रम को लेकर तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। सात लाख वर्ग फीट वाले प्रभात तारा मैदान को सैंतालीस ब्लॉक में बांटा गया है, जिसमें लगभग अठाईस हजार लोग प्रधानमंत्री मोदी के साथ योग करेंगे। प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। ऑनलाईन आवेदन देने वालों को पास दिये जा चुके हैं। एयरपोर्ट से राजभवन तक बिजली के पोल में आकर्षक विद्युत सज्जा की गई, जबकि रास्ते में साफ-सफाई का भी विशेष ध्यान रखा गया है।

 

पूरे देश में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस ( International Yoga Day 2019 ) को लेकर तैयारियां चल रही है। पर रांची में आयोजित होने वाले योग दिवस के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ( Modi ) के हिस्सा लेने के कारण पूरे देश की नजरें इस कार्यक्रम की ओर हैं। प्रशासन व सरकार ( jharkhand government ) दोनों की इस कार्यक्रम को सफल बनाने की कोशिश में जुटे हुए है।


सीएम ( jharkhand cm ) ने लिया जायजा

International Yoga Day 2019:Yoga For Heart

इधर झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ( Jharkhand CM ) ने बुधवार को कार्यक्रम को लेकर चल रही तैयारियों का जायजा लिया। मुख्यमंत्री रघुवर दास ( CM Raghuvar Das ) प्रभात तारा मैदान पहुँचे। यहाँ उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

Mean Of Yoga

 

International Yoga Day 2019:Yoga For Heart

मुख्यमंत्री रघुवर दास ( CM Raghuvar Das ) ने कहा कि खुद को योग्य बनाने की पद्धति ही योग है। उन्होंने कहा कि राज्यवासियों के लिए यह गर्व का विषय है कि दुनियाभर मे योग को सम्मान दिलाने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ( Modi ) पांचवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस ( 5th International Yoga Day ) पर हम सब के साथ योग करेंगे। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि योग जोड़ने का काम करता है। आत्मा को शरीर से, शरीर को संस्कृति से और संस्कृति को प्रकृति से योग जोड़ता है। यही कारण है प्रधानमंत्री योग के जरिए पुरी दुनिया को आपस मे जोड़ रहे हैं।


मुख्यमंत्री ने ( CM Raghuvar Das ) कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देन है कि आज दुनिया के कई देशों के लोग योग को अपनाकर उसका पूरा लाभ उठा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने योग दिवस की तैयारियों पर संतोष व्यक्त किया।

International Yoga Day 2019:Yoga For Heart

इधर, राजधानी रांची के धुर्वा स्थित प्रभात तारा मैदान में 21 June को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस ( International Yoga Day 2019 ) के अवसर पर होने वाले मुख्य कार्यक्रम के लिए बुधवार से पास वितरण करने की प्रक्रिया शुरू हो गयी। प्रभात तारा मैदान मे ही सुबह ग्यारह बजे से ही पास दिए जाने लगे। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ( Modi ) आम लोगों के साथ योग करेंगे। कार्यक्रम के लिए निबंधन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ( Modi ) आज रात भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से रांची पहुंचेंगे।

Home / Ranchi / International Yoga Day 2019:Yoga For Heart थीम पर रांची में हजारों लोगों के साथ योग करेंगे प्रधानमंत्री Modi,तैयारियां पूरी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो