scriptरघुवर दास लोहरदगा में सुदर्शन भगत के बने खेवनहार, 24 को आएंगे पीएम | jharkhand CM start campaign for lohardaga candidate sudarshan bhagat | Patrika News
रांची

रघुवर दास लोहरदगा में सुदर्शन भगत के बने खेवनहार, 24 को आएंगे पीएम

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी झारखंड में चुनावी प्रचार का आगाज लोहरदगा से ही करने वाले हैं…
 

रांचीApr 18, 2019 / 05:09 pm

Prateek

cm

cm

(रांची,लोहरदगा): भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और मुख्यमंत्री रघुवर दास 29 अप्रैल को लोहरदगा संसदीय सीट के लिए होने वाले मतदान को लेकर प्रचार अभियान की कमान संभाल चुके है, वहीं 24 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी लोहरदगा में भाजपा प्रत्याशी सुदर्शन भगत के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।

 

लोहरदगा लोकसभा सीट से भाजपा के सुदर्शन भगत लगातार दो बार चुनाव जीत चुके है और उनके हैट्रिक के लिए पूरी टीम एकजुटता से काम कर रही है। हालांकि लगातार दस वर्ष से सांसद रहने के कारण क्षेत्र के मतदाताओं में उनके खिलाफ कुछ नाराजगी भी देखी जा रही है। लेकिन इसी नाराजगी को खत्म करने के लिए मुख्यमंत्री रघुवर दास लगातार दूसरे दिन आज लोहरदगा संसदीय क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण किया।

 

मुख्यमंत्री गुरुवार सुबह बिशनपुर विधानसभा क्षेत्र के काशीरा गांव पहुंचे , जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री रघुवर दास लोहरदगा में चुनावी सभा को संबोधित किया और सांसद सुदर्शन भगत के लिए वोट की मांगा। इस अवसर अवसर पर गुमला के विधायक शिव शंकर उरांव, भाजपा के प्रदेश मंत्री भूपेंद्र साहू, उपाध्यक्ष हीरा साहू सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित है। ज्ञात हो कि काशीरा में भाजपा का गढ़ माना जाता है, परंतु यहां के लोग भाजपा से नाराज थे, इसीलिए उनको मनाने के लिए मुख्यमंत्री रघुवर दास काशीरा गांव पहुंचे थे।


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी झारखंड में चुनावी प्रचार का आगाज लोहरदगा से ही करने वाले हैं। 24 अप्रैल को लोहरदगा में उनका कार्यक्रम होना है। लिहाजा पार्टी के सभी नेता, कार्यकर्ता चुनावी रैली की तैयारी में जुटे हैंं पीएम मोदी की सभा लोहरदगा के बीएस कॉलेज मैदान में होगी। भाजपा की उम्मीदें लगी है कि लोहरदगा में प्रधानमंत्री की सभा का सीधा असर चतरा और पलामू पर भी पड़ेगा।


गौरतलब है कि लोहरदगा में केंद्रीय मंत्री सुदर्शन भगत भाजपा के उम्मीदवार हैं। 2009 और 2014 का चुनाव वे बहुत मामूली अंतर से जीते थे। इस बार कांग्रेस ने लोहरदगा के विधायक सुखदेव भगत विपक्ष के साझा उम्मीदवार है। झामुमो विधायक चमरा लिंडा के मैदान में नहीं उतरने से कांग्रेस को इसका सीधा लाभ मिल सकता है। मांडर के पूर्व विधायक बंधि तिर्की भी सुखदेव भगत के समर्थन में जोर लगा रहे हैं। चुनाव की तारीख नजदीक आने के साथ ही भाजपा और विपक्ष एक दूसरे के वोट बैंक पर दरक लगाने की कोशिशों में जुटे है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो