scriptझारखंड: हेमंत के साथ रामेश्वर व स्टीफन भी लेंगे शपथ! | Jharkhand News: Hemant Soren Will Took Oath As 11th CM | Patrika News
रांची

झारखंड: हेमंत के साथ रामेश्वर व स्टीफन भी लेंगे शपथ!

Jharkhand News: सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हेमंत सोरेन (Hemant Soren) मंत्रिमंडल का विस्तार अब 14 जनवरी के बाद होने की संभावना (Jharkhand New CM) है…

रांचीDec 28, 2019 / 09:20 pm

Prateek

झारखंड: हेमंत के साथ रामेश्वर व स्टीफन भी लेंगे शपथ!

झारखंड: हेमंत के साथ रामेश्वर व स्टीफन भी लेंगे शपथ!

(रांची): झारखंड में 11वें मुख्यमंत्री के रूप में 29 दिसंबर को झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन शपथ लेंगे। हेमंत सोरेन के साथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव और झामुमो के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री स्टीफन मरांडी के भी शपथ लेने की संभावना है। हालांकि अब तक राजभवन या झामुमो की ओर से यह साफ नहीं किया गया है कि किन-किन दलों के कौन-कौन विधायक मंत्री के रूप में शपथ लेंगे।


प्रदेश कांग्रेस के झारखंड प्रभारी आरपीएन सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में रामेश्वर उरांव के मंत्री के रूप में शपथ लिए जाने की बात स्वीकार की है। रामेश्वर उरांव इस बार लोहरदगा विधानसभा सीट से चुनाव जीत कर आए है। उन्होंने लोहरदगा में भाजपा प्रत्याशी और कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत को पराजित किया।


वहीं झामुमो के वरिष्ठ विधायक स्टीफन मरांडी सातवीं बार इस बार महेशपुर विधानसभा सीट से चुन कर आए है। इससे पहले भी वे झामुमो नेतृत्व वाली सरकार में उपमुख्यमंत्री और मंत्री का पद संभाल चुके है।


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हेमंत सोरेन मंत्रिमंडल का विस्तार अब 14 जनवरी के बाद होने की संभावना है। इससे पहले नवनिर्वाचित विधायकों के शपथ ग्रहण और विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव संपन्न हो जाएगा और नई सरकार द्धारा विधानसभा में बहुमत साबित किया जा सकेगा।

Home / Ranchi / झारखंड: हेमंत के साथ रामेश्वर व स्टीफन भी लेंगे शपथ!

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो