scriptझारखंड महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का अनावरण | Jharkhand Women's Asian Champions Trophy unveiled | Patrika News
रांची

झारखंड महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का अनावरण

झारखंड में लोहरदगा जिले के उपायुक्त वाघमारे प्रसाद कृष्णा एवं पुलिस अधीक्षक हरीश बिन जमा ने रविवार को नगर भवन सदर प्रखंड परिसर लोहरदगा में झारखंड महिला, एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2023 के ट्रॉफी का अनावरण किया।

रांचीOct 22, 2023 / 06:26 pm

Deendayal Koli

झारखंड महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का अनावरण

लोहरदगा जिले के उपायुक्त वाघमारे प्रसाद कृष्णा एवं पुलिस अधीक्षक हरीश बिन जमा

रांची. झारखंड में लोहरदगा जिले के उपायुक्त वाघमारे प्रसाद कृष्णा एवं पुलिस अधीक्षक हरीश बिन जमा ने रविवार को नगर भवन सदर प्रखंड परिसर लोहरदगा में झारखंड महिला, एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2023 के ट्रॉफी का अनावरण किया। इस अवसर पर उपयुक्त वाघमारे प्रसाद कृष्णा ने कहा कि खेल और खिलाड़ियों के लिए जिला प्रशासन हमेशा से काम कर रहा है और हमारा प्रयास रहेगा कि आने वाला दिनों में जिले से हॉकी से खिलाड़ी ओलंपिक तक भाग ले। पुलिस अधीक्षक हरीश बिन जमा ने कहा कि लोहरदगा गुमला सिमडेगा यह हॉकी का गढ़ और हब है यहां से खिलाड़ी हमेशा अंतरराष्ट्रीय और सम्मान बढ़ा रही है। एसडीओ अरविंद कुमार लाल ने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से हॉकी और तीरंदाजी का सेंटर जल्द ही खुलेगा। लोहरदगा हॉकी सचिव अजीत भगत ने कहा कि आने दिनों में लोहरदगा जिला के हॉकी खिलाड़ी देश और दुनिया में नाम कमाएंगे।
एशिया के छह देश लेंगे हिस्सा

झारखंड महिला, एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2023 का आयोजन 27 अक्टूबर से पांच नवंबर 2023 तक रांची में किया जाएगा। ऐसे में इस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2023 के ट्रॉफी का अनावरण एवं आधिकारिक शुभारंभ का लौंचिंग 13 अक्टूबर 2023 को मुख्यमंत्री झारखंड सरकार हेमंत सोरेन ने रांची की थी। जिसके पश्चात राज्य के सभी जिलों में उक्त ट्रॉफी का प्रदर्शन किया जा रहा है। इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में एशिया के छह देश भारत, जापान, दक्षिण कोरिया, चीन, मलेशिया एवं थाईलैंड की टीमें भाग लेगी। ऐसे में झारखंड में हॉकी के खेल एवं इस महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी को लोकप्रिय बनाने एवं बढ़ावा देने के उदेश्य से आज जिला स्तर पर एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2023 के ट्रॉफी का प्रदर्शन किया गया। ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इसे देख कर अपने आप को प्रेरित करने के अलावे प्रोत्साहन की अनुभूति महसूस कर सके।
हॉकी को बढ़ावा

उल्लेखनीय है कि युवाओं में हॉकी के खेल एवं इस प्रतियोगिता को लोकप्रिय बनाने एवं बढ़ावा देने के लिए हॉकी झारखण्ड की ओर से जिलों में 14 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक उक्त ट्रॉफी का प्रदर्शन किया जा रहा है।

Home / Ranchi / झारखंड महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का अनावरण

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो