रांची

झारखंड: विधानसभा अग्निकांड के पीछे किसकी साजिश? जांच में जुटी पुलिस

18 बर्ष बाद झारखंड को नया विधानसभा भवन मिला भी लेकिन उसमें आग (Fire In Jharkhand Assembly Building) लग गई, अगलगी (Fire In Jharkhand Assembly New Building) के बाद (Jharkhand Assembly Fire Video) बहुत (Jharkhand Police) नुकसान हुआ…

रांचीDec 05, 2019 / 05:03 pm

Prateek

झारखंड: विधानसभा अग्निकांड के पीछे किसकी साजिश? जांच में जुटी पुलिस

(रांची): झारखंड को बुधवार देर रात एक बड़ी दुखदायी घटना का सामना करना पड़ा। राज्यवासियों की बड़ी मंशा थी कि अब तक किराए के भवन में चलने वाली विधानसभा की कार्यवाही नए विधानसभा भव में चले। 18 बरस बाद भवन मिला भी लेकिन उसमें आग लग गई। अगलगी के बाद बहुत नुकसान हुआ। इस घाटना के पीछे किसी साजिश की आशंका को देखते हुए पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

 

यह भी पढ़ें

बच्चे के खिलौने में छिपा रखी थी करोड़ों की चीज, राज खुला तो सब रह गए हैरान

 

मिली जानकारी के अनुसार विधानसभा के नए भवन में लगी आग में विपक्ष के बैठने वाली जगह पर लगी करीब 700 कुर्सियां जलकर खाक हो गई। दर्जनों सोफे और टेबल भी जल गए हैं।

 

यह भी पढ़ें
अब समस्तीपुर में मिला महिला का अधजला शव, बिहार में 3 दिन में दूसरी घटना

 

साजिश की आशंका को देखते हुए पुलिस ने गंभीरता से इसकी जांच शुरू कर दी है। एसएसपी अनीश गुप्ता के निर्देश पर हटिया एएसपी विनीत कुमार और मुख्यालय टू के डीएसपी हरिश्चंद्र सिंह ने जांच शुरू कर दी है। इसके अलावा जांच के लिए फॉरेंसिक साइंस लैबोरेट्री (एफएसएल) की टीम को भी बुलाया गया है।

 

यह भी पढ़ें
Video: डाल्टनगंज सीट पर जमकर बवाल, कांग्रेस प्रत्याशी के.एन त्रिपाठी पुलिस हिरासत में

बता दें कि 15 नवंबर 2000 के बाद अलग झारखंड राज्य गठन के बाद से अब रांची स्थित एचईसी के लेलिन हाॅल में किराए के भवन में विधानसभा की कार्यवाही चल रही थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12 सितंबर 2019 को विधानसभा के अपने भवन का उद्घाटन किया था।

झारखंड की ताजा ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

यह भी पढ़ें: Video: झारखंड विधानसभा के नए भवन में भीषण आग, 18 साल बाद हुआ था निर्माण

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.