scriptधातु लूटकांड का खुलासा, आठ अपराधी गिरफ्तार | ranchi police arrested 8 accused of mattel loot | Patrika News
रांची

धातु लूटकांड का खुलासा, आठ अपराधी गिरफ्तार

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार खलारी थाना क्षेत्र के राय कोलयरी क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार घट रही थी…

रांचीJan 24, 2019 / 08:25 pm

Prateek

police

police

(रांची): रांची के खलारी पुलिस ने लाखों रुपये कीमत की पीतल, तांबा व लोहा चोरी के आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में विकाश चौहान व बादशाह अंसारी के नाम शामिल हैं। वहीं इस कांड में शामिल रिंकू अंसारी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कई स्थानों पर छापेमारी की लेकिन वह पुलिस के हत्थे नहीं लगा।


पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार खलारी थाना क्षेत्र के राय कोलयरी क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार घट रही थी। जिसकी शिकायत पुलिस के आलाधिकारियों से भी की गई थी। सूचना के मुताबिक राय कोलियरी से एक सप्ताह पहले लाखों रुपयों के सीसीएल का रिजेक्ट पीतल, लोहा व तांबा के तारों की चोरी हुआ था। इस मामले में खलारी थाने में मामला दर्ज कराया गया था, वहीं उसके बाद मंगल की रात में भी वहीं पास के एक गैराज से भी सीसीएल का रिजेक्ट पीतल, तांबा व लोहे की चोरी हुई थी। इन्हीं दोनों मामलों में पुलिस कार्रवाई करते हुए गुप्त सूचना के आधार पर सबसे पहले हुटाब मोड़ निवासी बादशाह अंसारी को गिरफ्तार कर कड़ाई से पूछताछ की, जिसमें उसने घटना में अपनी संलिप्ता स्वीकार करते हुए घटना में शामिल अपने साथी विकास चौहान का नाम बताया।

 

पुलिस ने विकास चौहान को उसे खलारी मोहनपुर से गिरफ्तार किया, बाद में उसके बयान पर चोरी की घटना में शामिल अन्य छह आरोपियों को भी अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार इस कांड का मुख्य आरोपी खलारी जी टाईप निवासी रिंकू अंसारी को पुलिस सरगर्मी से ढूंढ रही है। गिरफ्तार सभी अपराधियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी कि ये गये तांबा, लोहा और पीतल को बरामद कर लिया है जिसकी बाजार में कीमत लगभग एक लाख रुपये बतायी जा रही है।

Home / Ranchi / धातु लूटकांड का खुलासा, आठ अपराधी गिरफ्तार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो