scriptलोकसभा चुनाव के लिए महागठबंधन में सीट बंटवारे के फार्मूले पर बनी सहमति!…जानिए कौनसा दल कितनी सीटों पर लडेगा चुनाव | seat sharing formula decided in jharkhand Mahagathbandhan | Patrika News

लोकसभा चुनाव के लिए महागठबंधन में सीट बंटवारे के फार्मूले पर बनी सहमति!…जानिए कौनसा दल कितनी सीटों पर लडेगा चुनाव

locationरांचीPublished: Feb 06, 2019 10:12:48 pm

Submitted by:

Prateek

कांग्रेस-7, झामुमो-4, झाविमो-2 व राजद-1 सीट पर चुनाव लड़ेगा…
 

file photo

file photo

(रांची): झारखंड में प्रमुख विपक्षी दल आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन बनाने और सीटों के बंटवारे के फार्मूले पर मंथन लगातार जारी है। इस सिलसिले में प्रमुख विपक्षी दल झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन और झारखंड विकास मोर्चा विधायक दल के नेता प्रदीप यादव समेत गठबंधन के अन्य नेता कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह समेत अन्य नेताओं के साथ चर्चा कर रहे हैं। प्रारंभिक सहमति बन जाने के बाद ये नेता कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ भी मुलाकात कर सकते हैं।


सूत्रों के मुताबिक लोकसभा सीटों के लिए झामुमो, कांग्रेस, झाविमो और राजद के बीच सीटों के बंटवारे के फॉर्मूले पर सहमति बन गई है। इसके तहत झारखंड की 14 लोकसभा सीटों में कांग्रेस सात, झामुमो चार, झाविमो दो और राजद एक सीट पर चुनाव लड़ने की संभावना है। सूत्रों के मुताबिक झारखंड मुक्ति मोर्चा के खाते में दुमका, राजमहल, गिरिडीह और चाईबासा लोकसभा सीट, वहीं झाविमो के खाते में कोडरमा और गोड्डा तथा राजद के खाते में चतरा या पलामू सीट जाने की संभावना है। शेष सीटों पर कांग्रेस चुनाव लड़ेगी। हालांकि अब तक इस संबंध में गठबंधन में शामिल किसी भी दल की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

दिल्ली में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह झामुमो, झाविमो, राजद के आला नेताओं लोकसभा की एक-एक सीट पर एक्सरसाइज कर रहे हैं। झामुमो की कोशिश है कि लोकसभा के साथ ही विधानसभा की सीटों का बंटवारा हो़। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस आला कमान फिलहाल विधानसभा की सीटें बांटने के पक्ष में नहीं है़, लेकिन झामुमो की ओर से प्रस्ताव है कि हेमंत सोरेन को लोकसभा चुनाव में ही विधानसभा चुनाव के लिए बतौर नेता प्रोजेक्ट किया जाये।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो