scriptझारखंड में सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा पीएम मोदी का जन्मदिन,25 सितं. तक होंगे यह विशेष आयोजन | special programe on narendra modi's birthday in jharkhand | Patrika News
रांची

झारखंड में सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा पीएम मोदी का जन्मदिन,25 सितं. तक होंगे यह विशेष आयोजन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 68वें जन्मदिन पर आज राजधानी रांची समेत राज्यभर में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया…

रांचीSep 17, 2018 / 05:12 pm

Prateek

(रांची): पूरे देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चाहने वाले और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उनके 68 वें जन्मदिन का जश्न मना रहे है। झारखंड में भी उनके जन्मदिवस को लेकर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। राज्य सरकार व झारखंड बीजेपी की ओर से इस सप्ताह को सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। सीएम व पार्टी कार्यकर्ताओं ने पीएम के लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना भी की।

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 68वें जन्मदिन पर आज राजधानी रांची समेत राज्यभर में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। झारखंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। 25 सितंबर तक चलने वाले इस कार्यक्रम के दौरान सभी जिलों में स्लम इलाकों में चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाना है। राजधानी रांची में मुख्यमंत्री रघुवर दास ने आज कोकर के बांधगाड़ी बस्ती में चिकित्सा शिविर का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत श्रमदान भी किया।


इस मौके पर मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा की तरह नए भारत के निर्माण के लिए पल पल समर्पित भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को झारखण्ड की सवा तीन करोड़ जनता की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आप दीर्घायु हों और ऐसे ही देश की सेवा करते रहें, यही हर भारतवासी की कामना है।


सोशल मीडिया के माध्यम से लोग पीएम को दे रहे बधाई

बता दें कि आज प्रधानमंत्री के जन्मदिन के मौके पर उन्हें चाहने वाले सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें शुभकामनाएं दे रहे है। सत्ताधारी पार्टी बीजेपी के लिए तो यह अवसर खास है ही साथ ही पीएम के चाहने वाले भी इसे त्यौहार की तरह मना रहे है। बीजेपी समर्थकों व मोदी के चाहने वालों की फेसबुक वाल व अन्य सोशल प्लेटफार्म पर पीएम मोदी को शुभकामनाएं देते हुए पोस्टों से अटे पडे है।

Home / Ranchi / झारखंड में सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा पीएम मोदी का जन्मदिन,25 सितं. तक होंगे यह विशेष आयोजन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो