जिले में पेंशन लेने वालों के सबसे अधिक खाते स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में है। इस बैक में करीब 6 लाख खाते है। इसमे से करीब 2 लाख खाते पेंशनरों के है। इसमे राज्य व केंद्रीय सेवा से सेवानिवृत हुए कर्मचारी शामिल है। अब इन सभी पेंशनधारकों को सालाना अपना जिंदा होने का सबूत देना है, लेकिन इसका बैंक ने अब तक कोई प्रचार प्रसार तक नहीं किया है। यहां तक की पूर्व में पेंशनधारकों को इस बारे में सूचना पहुंचती थी, वो भी इस बार नहीं पहुंचाई गई है।
SBI के एटीएम से गायब होते-होते बचे 22 लाख रुपए, पढ़े खबर” src=”https://new-img.patrika.com/upload/2019/09/17/sbi_5367000-m.jpg”>सूचना के अभाव
अब तक सूचना के अभाव में आधों ने भी इसको लेकर जरूरी प्रमाण पत्र नहीं दिया है। इसकी एक बड़ी वजह सूचना नहीं होना है। असल में इसके पीछे का एक बड़ा कारण वो पेंशनर भी है जो पढे़ लिखे नहीं है या निरक्षर है। इसके चलते उनको सूचना ही नहीं है। अब बैंक इस बात का इंतजार कर रहा है कि वे जब आए उनको बताया जाए कि वे पहले अपना प्रमाण पत्र दें। बैंक के अनुसार करीब 2 लाख पेंशनर में से 98423 हजार ने अब तक जीवित होने का प्रमाण पत्र नहीं दिया है।

जीवित होने का प्रमाण पत्र देना
30 नवंबर तक प्रत्येक पेंशनर को अपने जीवित होने का प्रमाण पत्र देना है। जो नहीं देगा उनकी पेंशन दिसंबर में रुक सकती है। बेहतर है कि सतर्क होकर सभी अपने प्रमाण पत्र बैंक में जमा कराएं।
– एसपी अग्रवाल, मुख्य प्रबंधक, एसबीआई