script#BreakingNews चुनाव के बीच एमपी में मिला दो मुंहा सांप | A two-faced snake found in MP amid elections | Patrika News

#BreakingNews चुनाव के बीच एमपी में मिला दो मुंहा सांप

locationरतलामPublished: Jun 27, 2022 10:29:43 pm

Submitted by:

Kamal Singh

वन विभाग के अमले ने डोसीगांव बापूनगर की एक झोपड़ी से पकड़ा यह सांप

रतलाम. एमपी में इस समय चुनाव का दौर चल रहा है। नगरीय निकायों के साथ ही पंचायत के चुनाव चल रहे हैं। इन्हीं चुनाव के बीच एमपी में दो मुंहा सांप मिला है।

दुर्लभ प्रजाति का दो मुंहा लाल सांप
वन अमले ने डोसीगांव बापूनगर से दुर्लभ प्रजाति के दो मुंहा लाल सांप को एक युवक से बरामद किया है। सांप की संख्या दो है जो युवक ने अपने घर पर रखे हुए थे। वन अमले ने सांप को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का कहना है कि उसने एक खेत से इसे पकड़ा था। जब्त किए गए दुर्लभ प्रजाति के दो मुंहे लाल सांप की कीमत लाखों रुपए आंकी गई है।

patrika
वन मंडलाधिकारी डीएस डोडवे ने बताया सूचना मिली थी कि बापूनगर में एक युवक के पास दो मुंहा लाल सांप है जो दुर्लभ प्रजाति का है। इस सूचना के बाद रेंजर ब्रजेश कुमार तिवारी को इसकी जांच और आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए भेजा गया। औद्योगिक क्षेत्र पुलिस की मदद लेते हुए आरोपी के घर पर दबिश दी गई। दबिश के दौरान उसके घर में टोकरी में दो मुंहा लाल सांप पाया गया।

खेत से लाया था आरोपी
आरोपी से पूछताछ की गई तो उसने इसे एक खेत से लाना बताया लेकिन किस खेत से लाया था इस बारे में उसने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर सांप को बरामद कर लिया गया है। आरोपी से और पूछताछ की जा रही है और वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत केस दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में बहुत कीमत
दो मुंहा लाल सांप (रेड सेंड बोआ) एक दुर्लभ प्रजाति का सांप है। इसे दुनियाभर में वन विभाग की दुर्लभ प्रजाति की श्रेणी में रखा गया है। अंतरराष्ट्रीय मार्केट में इसकी लाखों में कीमत होती है। इसके तस्कर इन्हें लाखों रुपए में बेचते हैं। अंतरराष्ट्रीयस्तर पर भी इसकी तस्करी होती है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो