रतलाम

भोले बन मदमस्त होकर झुमते यहां शिवभक्त…इस शहर की शाही सवारी का आलम ही होता कुछ अलग

भोले बन मदमस्त होकर झुमते यहां शिवभक्त…इस शहर की शाही सवारी का आलम ही होता कुछ अलग

रतलामAug 14, 2018 / 12:47 pm

Gourishankar Jodha

भोले बन मदमस्त होकर झुमते यहां शिवभक्त…इस शहर की शाही सवारी का आलम ही होता कुछ अलग

रतलाम। इस शहर की शाही सवारी का आलम ही कुछ अलग है, यहां भोले बनकर शिव भक्ति में भक्त रास्ते भर झूमते नजर आते हैं, तो आदिवासी नृत्य के साथ गजराज पर तिरंगा भी फहराया जाता है। सोमवार को हर हर महादेव…हर हर महादेव…के जयघोष की गूंज ब्रह्ममुहूर्त से शिवालयों पर गूंजने लगी थी। लोकेंद्रनाथ महादेव की शाही सवारी ठाट-बाट के साथ सावन के तीसरे सोमवार को धूमधाम से निकाली गई। भोले की भक्ति में मदमस्त श्रद्धालु झूमते गाते हरमाला रोड से शाही सवारी में शामिल हुए, जैसे ही शाही सवारी ने शहर में प्रवेश किया महादेव के दर्शन वंदन के लिए जैसे भक्तों भीड उमड़ पड़ी। शिव बने भक्त और के साथ आदिवासी नृत्य और गजराज पर लहराता तिरंगा आकर्षण का केंद्र रहे। पुष्पों से सुसज्जित पालकी में लोकेंद्र नाथ महादेव विराजमान थे। प्रमुख मार्गों से निकली शाही सवारी का पुन: मंदिर पहुंचकर महाआरती के रूप में समापन हुआ। इस मौके पर आरती के बाद भक्तों में प्रसादी का वितरण किया गया।

महादेव की ११११ दीपों से महाआरती
गढ़कैलाश महादेव मंदिर पर सुबह से भक्तों की भीड़ भोलेनाथ के अभिषेक के लिए उमडऩे लगी थी, शाम को महादेव का मनमोहक शृंगार कर ११११ दीपों से महाआरती की गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भक्तों ने कतारबद्ध होकर आरती के बाद दर्शन वंदन और प्रसादी का लाभ लिया। हठिलेश्वर महादेव मंदिर गणेश नगर मोहननगर पर सुबह नवदीप व्यास के द्वारा भोलेनाथ का अभिषेक किया गया। शाम को शृंगार कर महादेव की महाआरती कर प्रसादी का वितरण किया गया। नगर निगम तिराहा स्थित अमरेश्वर महादेव मंदिर पर शाम को महादेव की महाआरती कर भक्तों में प्रसादी का वितरण हुआ। साथ ही भजन संध्या का आयोजन हुआ, जिसमें देर शाम तक भक्तों ने गायक अमर पंजाबी के भजनों का आनंद लिया।
 

सोमनाथ का हुआ मनमोहक शृंगार
पैलेस रोड स्थित श्रीराम मंदिर परिसर में सोमनाथ महादेव का सुबह अभिषेक पं. हरीशचतुर्वेदी के सान्निध्य में किया गया। विश्वजीतसिंह कादम्बीनी चौहान परिवार ने पूजन लाभ लिया। पं. शशिप्रकाश शुक्ला ने सोमनाथ महादेव की पूजा अर्चना कर आरती की। शाम को महादेव का मनमोहक शृंगार कर महाआरती के बाद प्रसादी का वितरण किया गया।
शाही सवारी संग निकली कलश यात्रा
दीनदयाल नगर पंचमुखी हनुमान मंदिर से भोलेनाथ की सवारी निकाली गई, तो प्रमुख मार्गों से होते हुए पुन: मंदिर पहुंची। फूलों से सुसज्जित पालकी में भोलेनाथ विराजमान थे, बग्घी में भगवान शिव-पार्वती रूप धर बच्चे सवारी यात्रा की शोभा बड़़ा रहे थे, माताओं ने सिर पर कलश धारण किए थे। इस मौके पर शिवसेना हिन्दुस्तान के संभाग अध्यक्ष कमलसिंह ठाकुर, जिला प्रभारी नरेंद्रपालसिंह सोनगरा, जिलाध्यक्ष दिव्यांशसिंह पंवार, उपाध्यक्ष ललित बुवाला, महामंत्री सौरभ पंवार आदि उपस्थित थे।
 

Home / Ratlam / भोले बन मदमस्त होकर झुमते यहां शिवभक्त…इस शहर की शाही सवारी का आलम ही होता कुछ अलग

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.