रतलाम

Youth Congress में होने वाला है बड़ा बदलाव, वीडियो से जाने किसको मिलेगा क्या

मध्यप्रदेश सहित पूरे देश में यूथ कांग्रेस याने की युवक कांग्रेस में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई है। राजस्थान में होने वाली चिंतन बैठक के पहले ही बदलाव की शुरुआत होगी। वीडियो से जाने किस तरह का होगा बदलाव।

रतलामApr 25, 2022 / 11:24 am

Ashish Pathak

युवक कांग्रेस की चुनाव प्रक्रिया शुरू, जल्द मिलेगा अध्यक्ष

रतलाम. मध्यप्रदेश सहित पूरे देश में यूथ कांग्रेस याने की युवक कांग्रेस में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई है। राजस्थान में होने वाली चिंतन बैठक के पहले ही बदलाव की शुरुआत होगी। वीडियो से जाने किस तरह का होगा बदलाव। असल में युवक कांग्रेस अपने प्रवक्ताओं में बड़ा बदलाव करने जा रही है। अब तक सत्ता को देश से लेकर राज्यों तक ही जवाब दिया जाता था, अब जिले से लेकर ब्लॉक स्तर पर इसकी तैयारियां मई से शुरू हो जाएगी।
अखिल भारतीय युवक कांग्रेस को जिले से लेकर राष्ट्रीय स्तर पर प्रवक्ताओं की जरुरत है। ऐसे युवा जिनकी उम्र 18 से 35 वर्ष है व वे भाजपा का मुकाबला सोशल मीडिया पर बेहतर तरीके से कर सकते है, उनकी तलाश पार्टी कर रही है। इसके लिए 2021 में प्रतियोगिता का आयोजन हुआ था। अब 2022 में प्रतियोगिता का दूसरा चरण मई माह से शुरू हो रहा है। पहले चरण में सबसे अधिक बेहतर प्रवक्ता मध्यप्रदेश से ही गए थे।
IMAGE CREDIT: patrika
सिलेंडर से लेकर पेट्रोल डीजल दाम बढ़ रहे

युवक कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता व मध्यप्रदेश प्रभारी पराग शर्मा ने रतलाम में प्रतियोगिता के बारे में संगठन की बैठक ली है। शर्मा ने बताया कि यह ऐसी भाषण प्रतियोगिता है जो नेता राहुल गांधी की सोच पर हो रही है। सभी प्रभारी विभिन्न राज्य में जा रहे है। 18 से 35 वर्ष वाले युवा इसमे शामिल हो रहे है। शर्मा ने आरोप लगाया कि वर्तमान दौर में सरकार से सवाल करने वालो को देशद्रोही का तमगा मिल रहा है। महंगाई बढ़ रही है। सिलेंडर से लेकर पेट्रोल डीजल दाम बढ़ रहे है। कांग्रेस मजबूत विपक्ष की भूमिका निभा रही है। हम खोज रहे है ऐसे युवाओं को जो ताकत से सरकार के खिलाफ बिना भय के बोले।
इस तरह होगी प्रतियोगिता

1 मई से लेकर 31 मई तक जिले के लिए आवेदन लिए जाएंगे। 1 जून से 31 जुलाई तक राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के आवेदन लिए जाएंगे। 1 अगस्त से 20 सितंबर तक प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता होगी। 30 सितम्बर से 2 अक्टूम्बर तक दिल्ली में राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन होगा। शर्मा ने आरोप लगाया कि सरकार से महंगाई पर बात की जाए तो वो जातिगत आधार पर लड़ाने का काम कर रही है। भाजपा पर आरोप लगाया कि वो वोट के लिए समाज का धू्रवीकरण कर रही है। शर्मा सोमवार को मंदसौर व नीमच जिले के दौरे पर रहेगी। साथ में प्रदेश प्रवक्ता इरफान शेख, स्थानीय स्तर पर शैलेंद्र सिंह अठाना सहित अन्य उपस्थित रहे।

Home / Ratlam / Youth Congress में होने वाला है बड़ा बदलाव, वीडियो से जाने किसको मिलेगा क्या

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.