भाजपा जिलाध्यक्ष कान्हसिंह चौहान ने खुद पार्टी के आदेश की पुष्टि की है। चौहान ने बताया कि पार्टी के आदेश की सूचना मिली है, संगठन के आदेश का पालन किया जाएगा। चौहान को लेकर जावरा विधायक के साथ ही रतलाम ग्रामीण और शहर विधायक की ओर से पार्टी को नाकारात्मक रिपोर्ट मिली थी। नए जिलाध्यक्ष लुनेरा को जावरा विधायक का करीबी माना जाता है वे लुनेरा निवासी है और पूर्व में दो बार जिला उपाध्यक्ष भी रहे है। प्रदेश स्तर पर राजेन्द्रसिंह लुनेरा को पूर्व सीएम उमा भारती का करीबी माना जाता है।
दो दिन पहले मिले थे संकेत
पार्टी स्तर पर हुए आदेश के संबंध में उनको दो से तीन पहले ही संकेत मिल गए थे। उन पर लगाए आरोप सही नहीं थे, पार्टी के विधायकों के पत्र के बाद यह बदलाव हुआ है।
– कान्हसिंह चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा
लोकसभा चुनाव जीतना लक्ष्य
लोकसभा चुनाव जीतना पहला लक्ष्य है। सभी मिलकर जितने के लिए काम करेंगे। पार्टी के हर कार्यकर्ता व वरिष्ठों को साथ लेकर चलेंगे। रतलाम, जावरा आलोट के हिस्से की संसदीय सीट को जीतने के लिए योजना बनाकर कार्य करेंगे।
– राजेन्द्रसिंह लुनेरा, नव-नियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष रतलाम