रतलाम

देखें वीडियो : रतलाम के मानस भवन के करीब लगी बड़ी आग

रतलाम के त्रिवेणी रोड पर स्थित मानस भवन के करीब रात में बड़ी आग लग गई। आग लगने की सूचना समय पर मिल गई, जिससे बड़ी जनहानी नहीं हुई। नगर निगम की दमकल ने आग पर काबू पाया।

रतलामMay 18, 2022 / 11:24 am

Ashish Pathak

Big fire broke out near Manas Bhawan in Ratlam, Watch video

रतलाम. रतलाम के त्रिवेणी रोड पर स्थित मानस भवन के करीब रात में बड़ी आग लग गई। आग लगने की सूचना समय पर मिल गई, जिससे बड़ी जनहानी नहीं हुई। नगर निगम की दमकल ने आग पर काबू पाया।
शहर के त्रिवेणी क्षेत्र में बने मानस भवन के करीब बुधवार रात करीब 10 बजे आग लग गई। देखते ही देखते आग ने बड़ा रुप ले लिया। नगर निगम की दमकल ने आग पर काबू पाया। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता प्रेमलता दवे ने बताया मानस भवन के करीब रात 10 बजे आग लग गई। आग कचरे के ढ़ेर में लगी, लेकिन आग ने जल्दी ही एक पेड़ को अपने निशाने पर ले लिया। इसके बाद आग की लपटे उपर तक उठ गई जो दूर से दिखाई दी। इसके बाद नगर निगम की दमकल को फोन किया गया। निगम की दमकल ने आकर आग पर काबू पाया।
कचरे के ढ़ेर में लगी आग

बताया जा रहा है कि आग लगने की शुरुआत कचरे के ढ़ेर से हुई। असल में गर्मी में हुए पतझड़ के चलते कई पेड़ के पत्ते यहां पर है। इनकी नियमित सफाई के अभाव में ही इनका ढ़ेर लग गया है। ऐसे में यह संभावना व्यक्त की जा रही है कि आग पत्तों के ढ़ेर से लगना शुरू हुई व देखते ही देखते इसने बड़ा रुप ले लिया। बाद में यह आग करीब के पेड़ों तक पहुंच गई व बड़ी – बड़ी लपटे निकलने लगी। इससे शहर का पवित्र मानस भवन भी आग की लपटों में आ जाता, लेकिन समय रहते नगर निगम की दमकल पहुंची व आग पर काबू पा लिया गया।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.