किलराज से मिलने उसके माता-पिता फिलहाल रतलाम आए हुए थे। रात को उन्हें हादसे की जानकारी मिली तो वह जिला अस्पताल पहुंचे। यहां बेटे का प्राथमिक उपचार होने के बाद वह उसे लेकर उपचार के लिए दाहोद ले गए। वहीं घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। दोनों युवकों की वर्तमान में परीक्षा चल रही है। रात को दोनों चाय पीने जा रहे थे और हादसे का शिकार हो गए। वहीं प्रतिक के परिजन भी सूचना पर रतलाम पहुंच गए थे। यहां शव का पीएम होने के बाद वह शव अपने साथ ले गए।
हादसे की जानकारी मिलने के बाद सुबह प्रतिक व किलराज से जुड़े उनके दोस्त व कॉलेज प्रबंधन के पदाधिकारी जिला अस्पताल पहुंचे। यहां जब तक शव का पीएम नहीं हुआ तब तक सभी यहीं मौजूद रहे। शव के रवाना होने के बाद सभी छात्र यहां से गए। इस बीच प्रबंधन से जुड़े लोग भी मृतक के माता-पिता को ढ़ांढ़स बंधाते नजर आए।