scriptदेखें वीडियो – रंगपंचमी पर रतलाम कैसे हुआ रंगों से सराबोर | colorful color | Patrika News
रतलाम

देखें वीडियो – रंगपंचमी पर रतलाम कैसे हुआ रंगों से सराबोर

– हर रंग में रंगे नजर आए शहरवासी, धानमंडी से निकली गेर में झूमते-नाचते रहे युवा

रतलामMar 06, 2018 / 08:34 pm

harinath dwivedi

patrika
रतलाम। रंगपंचमी के दिन मंगलवार सुबह से शहर रंगों से सराबोर नजर आया। हर और प्यार का रंग-गुलाल उड़ता नजर आया। सुबह धानमंडी से जैसे ही गेर निकलना शुरू हुई तो हजारों युवा बैंड व डीजे की धुन पर थिरकते नजर आए। टैंकर व निगम के फाइटर सड़क से लेकर घरों की छतों पर मौजूद हर शख्स को भीगा कर रख दिया। गेर निकलने के साथ ही शहर के विभिन्न चौराहों पर लोगों ने पानी के फव्वारे लगाए और उसमें भीगकर जमकर रंगपंचमी मनाई।
patrika
 फव्वारों में भीगकर रंगपंचमी मनाई

मस्ती के इस त्योहार पर शहर की सड़कों पर चलने वाला हर कोई व्यक्ति रंगों से सराबोर नजर आया। शहर के डालूमोदी बाजार में हर बार की तरह इस बार भी मंच लगा। जहां पर सुबह से भाजपाई पहुंचे और यहां लगे फव्वारों में भीगकर रंगपंचमी मनाई। शहर के प्रमुख बाजारों से लेकर गली-मोहल्ले तक में हर कोई रंग में रंगा नजर आया। बच्चों के साथ युवा और बडे़-बुजुर्ग भी रंगपंचमी के रंग में रंगे न जर आए। बाजार में गेर निकलने के दौरान लोग घर की छतों से पानी बरसाते नजर आए तो बच्चें रंग भरे पानी के गुब्बारे फैंकते दिखे।
patrika
दो बत्ती पर भी लगे फव्वारे
शहर के प्रमुख दो बत्ती, घोड़ा चौराहे पर भी पानी के फव्वारों के साथ साउंड सिस्टम लगाया गया। एेसे में यहां से गुजरने वाली युवाओं की टोली गाडि़यां रोककर इसमें भीगकर होली के गीतों में थिरकती नजर आई। वहीं कॉलोनियों में रहने वाले लोग परिवार व आस-पास के रहवासियों के साथ रंगपंचमी पर रंगों में रंगकर मस्ती करते नजर आए।
सुरक्षा के थे पुख्ता इंतजाम
रंगपंचमी के इस त्योहार पर कोई हुड़दंग न मचाएं उसके लिए सुबह से ही पुलिस-प्रशासन का अमला मुस्तैद नजर आया। शहर के प्रमुख चौराहों के साथ ही गली-मोहल्लों और गेर के आगे पीछे बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। इसके साथ सुरक्षा की दृष्टि से शहर के ऊंचे भवनों पर भी पुलिसकर्मी खड़े रहकर हर शख्स पर नजर रखे हुए थे। गेर के अतिरिक्त सुरक्षा को देखते हुए पुलिस की मोबाइल वेन भी शहर भर में घुमती नजर आई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो