रतलाम

कांग्रेस प्रत्याशी के पास खुद नहीं है कार, करोड़ो की मालकिन पत्नी के पास है ‘फॉरच्यूनर’

भूरिया से दोगुनी संपत्ति की मालिक है उनकी पत्नी….

रतलामApr 25, 2024 / 12:16 pm

Ashtha Awasthi

रतलाम। रतलाम लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया संपत्ति के मामले में अपनी पत्नी कल्पना भूरिया से काफी पीछे हैं। उनके पास कुल 2 करोड़ 54 लाख 4 हजार 516 रुपए की चल-अचल संपत्ति है तो उनकी पत्नी 6 करोड़ 24 लाख 44 हजार 556 रुपए की संपत्ति की मालिक है। भूरिया के पास खुद का वाहन भी नहीं है, जबकि पत्नी के नाम सेकंड हैंड फॉरच्यूनर है।
हथियार के मामले में पति-पत्नी दोनों बराबर हैं। जहां कांतिलाल के पास रिवॉल्वर है तो उनकी पत्नी कल्पना के पास पिस्टल। यह पूरा ब्योरा कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया द्वारा अपने नामांकन पत्र जमा करने के दौरान प्रस्तुत किए गए शपथ पत्र में दिया गया है। बुधवार को वे शुभ मुहूर्त में नामांकन पत्र जमा करने पहुंचे थे। इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी कल्पना भूरिया, वरिष्ठ नेता रमेश डोशी और निर्मल मेहता भी मौजूद थे।

पांच साल में महज 0.80 प्रतिशत बढ़ी भूरिया की संपत्ति-

कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया की संपत्ति पांच साल में महज 0.80 फीसदी बढ़ी है। 2019 में जब उन्होंने लोकसभा चुनाव लडा था तो उनकी कुल चल-अचल सम्पत्ति 2 करोड़ 4 लाख 40हजार 441 रुपए थी। इसके कुछ समय बाद हुए झाबुआ विधानसभा के उप चुनाव में संपत्ति बढ़कर 2 करोड़ 5 लाख 65 हजार 372 रुपए हो गई। वर्तमान में उनके पास कुल 2 करोड़ 54 लाख 4 हजार 516 रुपए की चल-अचल संपत्ति है

भूरिया की संपत्ति

नाम: कांतिलाल भूरिया
उम्र: 73 वर्ष
शिक्षा: एमए, एलएलबी
नकदी: 3207211
गहने: 2किलो चांदी, 250 ग्राम सोना और एक हीरा
हथियार: रिवॉल्वर
वाहन: नहीं
चल संपत्ति: 10004516
अचल संपत्ति: 15400000

कल्पना भूरिया की संपत्ति

नकदी: 2094110
गहने: 4 किलो चांदी, 750 ग्राम सोना और एक हीरा
हथियार: पिस्तौल
वाहन: सेकंड हैंड फॉरच्यूनर
चल संपत्ति: 11569556
अचल संपत्ति: 50875000

Hindi News / Ratlam / कांग्रेस प्रत्याशी के पास खुद नहीं है कार, करोड़ो की मालकिन पत्नी के पास है ‘फॉरच्यूनर’

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.