scriptVideo News: शहर में रैली निकाल कांग्रेस ने किया भाजपा पर पलटवार | Congress took out a rally in the city and hit back at BJP | Patrika News
रतलाम

Video News: शहर में रैली निकाल कांग्रेस ने किया भाजपा पर पलटवार

केन्द्र सरकार से राहत राशि में देरी और भाजपा के भ्रष्टाचार पर वार

रतलामNov 04, 2019 / 03:31 pm

sachin trivedi

patrika

patrika

रतलाम. प्रदेश कांग्रेस के आव्हान पर सोमवार को जिला और शहर कांगे्रस ने रतलाम शहर में संयुक्त प्रदर्शन किया। शहर के सैलाना रोड की सब्जी मंडी से केन्द्र सरकार के विरोध में रैली निकाली गई। शहर के विभिन्न मार्गो से निकली के दौरान केन्द्र सरकार द्वारा प्रदेश सरकार से किए जा रहे भेदभाव और भाजपा सरकार के दौरान के भ्रष्टाचार पर निशाना साधा गया। सैलाना रोड से निकली रैली शहर के शहीद चौक, धानमंडी, नहारपुरा, कॉलेज रोड, आंबेडकर प्रतिमा चौराहा होते हुए कोर्ट चौराहा, पुराना कलेक्ट्रेट तक आई। यहां कांग्रेस नेताओं ने केन्द्र सरकार के खिलाफ राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन अधिकारियों को सौंपा।
patrika
IMAGE CREDIT: patrika
कांग्रेस के सभी संगठनों ने आंदोलन में हिस्सा लिया
कांग्रेस के आंदोलन की कमान जिलाध्यक्ष राजेश भरावा ने संभाली। जिला, शहर, सेवादल, महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस, आईटी सेल के साथ ही किसान कांग्रेस के कार्यकर्ता वाहन रैली में शामिल हुए। शहर अध्यक्ष विनोद मिश्रा ने बताया कि वाहन रैली के बाद राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया गया है। वाहन रैली के दौरान कांग्रेस नेताओं के साथ स्थानीय पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहे। वाहन रैली दोपहर एक के बजाय 2 बजे प्रारंभ हो सकी। इस दौरान शहर, जिला के साथ ही ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।
patrika
IMAGE CREDIT: patrika

Home / Ratlam / Video News: शहर में रैली निकाल कांग्रेस ने किया भाजपा पर पलटवार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो