scriptतीन दिन में 191 कोरोना मरीजों की पुष्टि | corona latest hindi news | Patrika News

तीन दिन में 191 कोरोना मरीजों की पुष्टि

locationरतलामPublished: Nov 20, 2020 06:18:01 pm

Submitted by:

Ashish Pathak

दीपोत्सव पर बाजार में उमड़ी भीड़ के बीच खूब फैला वायरस

दीपोत्सव पर बाजार में उमड़ी भीड़ के बीच खूब फैला वायरस

दीपोत्सव पर बाजार में उमड़ी भीड़ के बीच खूब फैला वायरस

रतलाम. जिले में एक बार फिर से कोरोना ने रफ्तार पकड़ ली है। यहां पर बीते तीन दिन के भीतर ही 191 कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। मरीजों की अचानक से बढ़ती गति को देख स्वास्थ्य विभाग के साथ प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। वही इसके पूर्व 5 दिनों में मरीजों की संख्या को 100 के आंकड़े को पार कर सकी थी। अचानक से कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ने के पीछे एक कारण दीपोत्सव पर बाजार में उमड़ी भीड़ के साथ ही लोगों के द्वारा लापरवाही बरतना रहा है। इसके साथ ही मौसम सर्द होना भी एक कारण बताया जा रहा है जिसके चलते लगातार मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। इनके अतिरिक्त मलेरिया, डेंगू सहित मौसमी बीमारियों में भी मरीज जकड़ रहे हैं जिसके चलते उनका इम्यूनिटी पावर कमजोर होने से वह कोरोना की चपेट में आ रहे हैं।
3 दिन में 191 मरीज पॉजिटिव
मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल की लैब से आई रिपोर्ट में बीते 3 दिनों के भीतर 191 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें 17 नवंबर को 52 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी जबकि 18 नवंबर को 63 मरीज पॉजिटिव पाए गए। वहीं 19 नवंबर को यह आंकड़ा 76 पर पहुंच गया। इतना ही नहीं इन दिनों में कोरोना से एक महिला की मौत भी हो चुकी है जिसके चलते मौत का आंकड़ा बढ़कर अब 62 पर पहुंच गया है। अचानक से बढ़ते केस को देखते हुए अब पुलिस-प्रशासन ने बाजार में फिर से सख्ती बरतना शुरू कर दी है और बिना मास्क के बाजार आने वालों पर चालानी कार्रवाई की जा रही है।
फैक्ट फाइल
12 नवम्बर – 26
13 नवम्बर – 18
14 नवम्बर – 30
15 नवम्बर – 04
16 नवम्बर – 25
17 नवम्बर – 52
18 नवम्बर – 63
19 नवम्बर – 76

Corona virus: अगस्त का महीना पड़ा भारी, पांच दिन में ही 104 रोगी कोरोना संक्रमित पाए
इनकी रिपोर्ट आई पॉजिटिव

रतलाम में ग्राम नंदलाई की 30 वर्षीय महिला, रतलाम के गोपाल नगर के 62 वर्षीय पुरुष, ग्राम राकोदा के 44 वर्षीय पुरुष, रतलाम जेल के 22 वर्षीय पुरुष, सुभाष मार्ग के 74 वर्षीय पुरुष, 22 वर्षीय युवती, 21 वर्षीय युवती, 52 वर्ष की महिला, जवाहर नगर के 42 वर्षीय पुरुष, रतलाम जेल के 23 वर्षीय पुरुष, काटजू नगर के 44 वर्षीय पुरुष, शहर सराय की 35 वर्षीय महिला, 37 वर्षीय पुरुष, कस्तूरबा नगर के 44 वर्षीय पुरुष, 18 वर्षीय युवक, 46 वर्षीय महिला, पोरवालों का वास के 82 वर्षीय पुरुष, लोकेंद्र विहार के 55 वर्षीय पुरुष, जवाहर नगर की 39 वर्षीय महिला, धनजीभाई के नोहरे की 24 वर्षीय महिला, 25 वर्षीय महिला, टेलीफोन नगर के 35 वर्षीय पुरुष, गीता मंदिर क्षेत्र के 28 वर्षीय पुरुष, राजस्व कॉलोनी के 52 वर्षीय पुरुष, 56 वर्षीय महिला, इंदिरानगर के 48 वर्षीय पुरुष, घास बाजार के 19 वर्षीय युवक, महेश नगर के 43 वर्षीय पुरुष, काटजू नगर के 51 वर्षीय पुरुष, हनुमान रुंडी के 37 वर्षीय, 58 वर्षीय पुरुष, 52 वर्षीय महिला, सूरजपोल की 70 वर्षीय महिला, कोमल नगर के 29 वर्षीय पुरुष, बिरिया खेड़ी की 58 वर्षीय महिला, शास्त्री नगर के 31 वर्षीय पुरुष, सैलाना बस स्टैंड के 28 वर्षीय पुरुष, मंगल मूर्ति के 35 वर्षीय पुरुष, कॉलेज रोड के 29 वर्षीय पुरुष, पैलेस रोड की 64 वर्षीय महिला, पोरवालो का वास की 19 वर्षीय युवती, देवरादेव कॉलोनी की 69 वर्षीय महिला, प्रताप नगर की 50 वर्षीय महिला, राजेश्वर कॉलोनी के 59 वर्षीय पुरुष, परवालों का वास के 29 वर्षीय पुरुष, भरावा की कुई की 47 वर्षीय महिला, बिरीया खेड़ी के 34 वर्षीय पुरुष, नित्यानंद धाम जावरा के 68 वर्षीय पुरुष, 36 वर्षीय पुरुष, नेहरू मार्ग सैलाना के 63 वर्षीय पुरुष, सरवन के 37 वर्षीय पुरुष, मित्र निवास रोड रतलाम के 50 वर्षीय पुरुष, नेहरू मार्ग सैलाना की 55 वर्षीय महिला, राजबाग रतलाम के 42 वर्षीय पुरुष, जीएमसी रतलाम के 30 वर्षीय पुरुष, प्रमिला गंज आलोट के 47 वर्षीय पुरुष, सालाखेड़ी चौकी के 25 वर्षीय पुरुष, ओल्ड रेलवे कॉलोनी के 40 वर्षीय पुरुष, ग्राम कुआं झागर की 29 वर्षीय महिला, शास्त्री नगर रतलाम की 35 वर्षीय महिला, गुलमोहर कॉलोनी के 81 वर्षीय पुरुष, वेद व्यास कॉलोनी के 52 वर्षीय पुरुष, रेलवे कॉलोनी 51 वर्षीय पुरुष, 39 वर्षीय महिला, रिटायर्ड कॉलोनी के 51 वर्षीय पुरुष, इंद्रलोक नगर की 22 वर्षीय युवती, 48 वर्ष की महिला, मित्र निवास रोड की 50 वर्षीय महिला, बजाज खाना जावरा के 48 वर्षीय पुरुष, ग्राम खासिया खेड़ी सैलाना की 23 वर्षीय महिला, उमा देवी आईटीआई जावरा के 46 वर्षीय पुरुष 80 फिट रोड के 20 वर्षीय युवक, काटजू नगर के 25 वर्षीय पुरुष ,ग्राम लोहारी जावरा के 35 वर्षीय पुरुष, जावरा शास्त्री कॉलोनी के 31 वर्षीय पुरुष, रतलाम काटजू नगर की 19 वर्षीय युवती के सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो