रतलाम

Corona Update : अब तक सामने आए 182 कोरोना पॉजिटिव, 30 केस अब भी एक्टिव

बीते 24 घंटों के दौरान रतलाम में कोरोना के 7 नए मामले सामने आए है। इसके बाद जिले में संक्रमित की कुल संख्या 182 हो गई है। हालांकि, अब तक 6 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। वहीं 143 ठीक भी हुए हैं। हालांकि, शहर में अब भी 30 केस एक्टिव हैं।

रतलामJul 07, 2020 / 04:34 pm

Faiz

Corona Update : अब तक सामने आए 182 कोरोना पॉजिटिव, 30 केस अब भी एक्टिव

रतलाम/ वैसे तो मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के औसत मामलों में कमी आई है। लेकिन, सूबे में कुछ जिले अब भी ऐसे हैं, जहां हालात लगातार बिगड़ रहे हैं। इन्हीं शहरों में से एक है रतलाम। जिले के शासकीय मेडिकल कॉलेज से रात तक 7 और रिपोर्ट पॉजिटिव आईं। इनमें 5 रतलाम और 2 जावरा के केस हैं। हालांकि, इनमें से 3 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। जिले में अब तक कुल 182 पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं। इनमें से स्वस्थ हो चुके 143 मरीजों को छुट्टी दे दी गई है। 6 पॉजिटिव मरीजों की मौत हो चुकी है। वर्तमान में जिले में 30 एक्टिव केस बचे हैं।

 

पढ़ें ये खास खबर- MP Corona Update : मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या हुई 15284, अब तक 617 ने गवाई जान


नीमच में आज 12 प़ॉजिटिव केस

रात तक प्राप्त रिपोर्ट में 12 पॉजिटिव मरीज़ के सामने आने की पुष्टि हुई है। नोडल ऑफिसर भव्या मित्तल ने बताया कि, जिले में 12 पॉजिटिव केस सामने आए हैं। वहीं, रात तक संक्रमितों की संख्या 466 हो गई है। अब तक कुल 430 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। हालांकि, जिले में अब तक 7 मरीज संक्रमण के शिकार होकर अपनी जान गवा चुके हैं। जिले में अब भी 29 केस एक्टिव हैं।

 

पढ़ें ये खास खबर- एक ही मोहल्ले में सामने आए 28 कोरोना पॉजिटिव, उड़ रही थीं नियमों की धज्जियां


आज फिर सामने आए 3 पॉजिटिव केस

उज्जैन जिले में बीते 24 घंटों के दौरान 3 नए कोरोना पॉजिटिव केस की पुष्टि हुई है। इसके बाद जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 869 हो गई है। जबकि, 71 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। वहीं, 780 ठीक भी हुए हैं। हालांकि, शहर में अब भी 18 केस एक्टिव हैं। इनमें से 90 मरीज़ ऐसे भी सामने आ चुके हैं, जिनमें कोरोना संक्रमण के लक्षण ही नहीं है, फिर भी इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

 

पढ़ें ये खास खबर- VIDEO : बाइक चलाते समय लगाना होगा मास्क, लापरवाही बरतने वालों के पुलिस इस तरह काट रही चालान


मुरैना में एक दिन में सामने आए 28 पॉजिटिव

जिले में आज कोरोना के 28 नए पॉजिटिव केस सामने आए। इसके बाद अब जिले में कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 682 हो चुकी है। यहां 5 मरीज की मौत भी हो चुकी है। इनमें से 254 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 423 केस अब भी एक्टिव हैं।

Home / Ratlam / Corona Update : अब तक सामने आए 182 कोरोना पॉजिटिव, 30 केस अब भी एक्टिव

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.