पुलिस ने बताया कि सेजावता निवासी पुष्कर (५०) पिता मांगीलाल शर्मा की बेटी राधा की ८ मार्च को मंदसौर शादी हुई है। उसके दोस्त अखिलेश शर्मा, चरण सिंह पंवार तथा मेहरबान सिंह ने बताया कि पुष्कर का मंगलवार शाम को उसके बेटे शशांक और पत्नी हेमा से घेरलू बातचीत को लेकर विवाद हो गया था। विवाद के बाद पुष्कर सेजावता में ही माता-पिता के साथ रह रहा था। बुधवार शाम को शशांक और पुष्कर के बीच मोबाइल पर दोबारा विवाद हुआ था। विवाद के बाद पुष्कर घर से बाइक पर खेत के लिए निकल गया। तेज गति से जाते देख गांव वालों ने पुष्कर के दोस्तों को बताया। दोस्तों को मंगलवार विवाद की जानकारी मिली। उसे तलाशते दोस्त उसके कुएं वाले घर पहुंचे। वहां पर छत के कुंदे से दुपटे के फंदे पर पुष्कर को झुलता देखा। जिसके बाद उसे फंदे से उतारकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
इधर… मायके से लेट आने पर पति ने फटकारा तो पीया जहर रतलाम। औद्योगिक थाना क्षेत्र के इंद्रलोक नगर में मायके से देरी पर आने की बात को लेकर पति के झगडऩे क्षुब्ध महिला ने बुधवार सुबह जहर पीकर जान देने का प्रयास किया।
पुलिस ने बताया कि इंद्रलोक नगर निवासी प्रियंका मिश्रा (२५) पति रवि मिश्रा पीहर गई हुई थी। वहां से लौटने के बाद पति ने देरी से आने पर फटकार लगाई। इस बात से क्षुब्ध होकर महिला ने जहर पी लिया। जिसकी तबीयत बिगडऩे पर परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
पत्नी से झगड़े के बाद युवक ने पीया जहर
सैलाना के बलिया बीड़ गांव में पत्नी से विवाद होने के बाद युवक राकेश (१८) पिता रमेश डोडियार ने जहर पी लिया। जिसकी तबीयत बिगडऩे पर परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। अब उसकी हालत में सुधार है।