scriptविधानसभा में पार्टी देखी तो लोकसभा में चला मोदी फैक्टर | #election 2019 | Patrika News
रतलाम

विधानसभा में पार्टी देखी तो लोकसभा में चला मोदी फैक्टर

विधानसभा में पार्टी देखी तो लोकसभा में चला मोदी फैक्टर

रतलामMay 26, 2019 / 11:16 am

kamal jadhav

MP Election, Election 2019, Lok Sabha 2019, Narendra Modi, Namo, Rahul Gandhi

bjp 2019 ka chunav kaise jeeti

रतलाम। छह माह पहले हुए विधानसभा चुनाव में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी। तब शहर के कई बूथों पर भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर रही थी तो कांग्रेस की ऐसी स्थिति नहीं थी कि उसे 50 ले भी कम वोट मिले। लोकसभा चुनावों के बूथवार आंकड़े देखने के बाद 30 से ज्यादा बूथों पर कांग्रेस की हालत यह रही कि उन बूथों पर 50 वोट भी कांग्रेस को नसीब नहीं हुए। हालांकि भाजपा के लिए यह स्थिति है लेकिन इनके बूथों की संख्या का आंकड़़ा दहाई तक भी नहीं पहुंच रहा है। मतदाताओं से चर्चा में कुछ ऐसी बातें भी सामने आई जिससे कहा जा सकता है कि केंद्र में कांग्रेस के लोगों को भी मोदी फैक्टर ही रास आया।

मुस्लिम एरिया में भी कांग्रेस को मात
शहर विधानसभा के लिए बनाए गए २५७ बूथों में से वर्तमान कांग्रेस के वार्डों और मुस्लिम बहुल इलाकों में भी देखें तो कांग्रेस को कोई बहुत ज्यादा फायदा नहीं मिला है। एकाध बूथ को छोड़ दें तो कांग्रेस को इन मुस्लिम बहुल क्षेत्रों के बूथों में भी मोदी फैक्टर के आगे हारना पड़ा है। कुछ मुस्लिम महिलाओं और बुजुर्गों से चर्चा करने पर उनका कहना था कि वे वर्षों से कच्चे मकानों में रह रहे हैं लेकिन अब पक्के मकान का सपना पूरा हुआ है। यह आज तक कांग्रेस नहीं कर पाई जबकि नरेंद्र मोदी ने इसे पूरा कर दिया है। इसलिए हमने इस बार कांग्रेस की बजाय भाजपा और खासकर नरेंद्र मोदी को वोट देने को तवज्जो दी है।

हर मोहल्ले में दर्जनों नेता
हर शहर या गांव कहीं पर भी चले जाएं तो हर जगह भाजपा या कांग्रेस से जुड़़ा कोई न कोई नेता, कार्यकर्ता और उनके परिवार मिल ही जाएंगे। हर बूथ में ६०० से लेकर १००० तक मतदाता तय थे। कांग्रेस को ३० से ज्यादा बूथों में ५० से भी कम वोट मिले हैं। राजनीतिक दलों के अनुसार हर बूथ में एक दल से जुड़े कम से कम ३० से ४० परिवार किसी न किसी पार्टी का कट्टर समर्थक होता ही है। ऐसे में इतने कम वोट मिलना बताता है कि कट्टर समर्थकों ने भी कांग्रेस को वोट देने की बजाय नरेंद्र मोदी को प्रमुखता दी है। हालांकि एक बूथ ऐसा भी है जहां भाजपा को मात्र आठ वोट मिले हैं। यह बूथ क्रमांक १४८ है। इसी बूथ पर कांग्रेस को ५८० वोट मिले हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो