scriptइन 5 राशि वालों को 30 साल की उम्र तक देने पड़ते हैं बहुत इम्तिहान, उसके बाद होता है बड़ा चमत्कार | Find out at what age you will be at the peak of success | Patrika News

इन 5 राशि वालों को 30 साल की उम्र तक देने पड़ते हैं बहुत इम्तिहान, उसके बाद होता है बड़ा चमत्कार

locationरतलामPublished: Jan 14, 2019 05:17:32 pm

Submitted by:

Faiz

इन 5 राशि वालों को 30 साल की उम्र तक देने पड़ते हैं बहुत इम्तिहान, उसके बाद होता है बड़ा चमत्कार

 age will be peak of success

इन 5 राशि वालों को 30 साल की उम्र तक देने पड़ते हैं बहुत इम्तिहान, उसके बाद होता है बड़ा चमत्कार

रतलामः कहते हैं, इंसान का जीवन दुनिया के ज्यादातर लोगों का जीवन कई परिस्थितियों से जुड़कर चलता है। समय समय पर परिस्थितियां उससे परीक्षाएं भी लेती रहती है। अच्छे बुरे हालात डालकर ईश्वर भी अपने भक्त को जांच करता है, इसके पीछे ईश्वर की इच्छा यह होती है कि, संबंधित व्यक्ति किसी कार्य को करने के योग्य भी है या नहीं। वैसे आज की पीड़ी के ज्यादातर लोग मानते हैं कि, इंसान जितने कर्म करेगा उतने ही फल उसे मिलते रहेंगे। लेकिन, धार्मिक मान्यताओं के अनुसार कहा जाता है कि, किस्मत से पहले और किस्मत से ज्यादा किसी को कुछ नहीं मिल सकता। जीवन में सुख-दुख, अमीरी-गरीबी हर चीज को किस्मत के साथ जोड़कर ही देखा जाता है। किंतु हर कोई यह जानने को हमेशा ही इक्छुक रहता है कि आखिर उसके जीवन में वह कौन सा समय होगा जब उसको उसकी मेहनत का फल उसे मिलेगा, साथ ही कब उसके जीवन में पूर्ण बदलाव आएगा।

वैसे तो किसी के पास इस प्रश्न का उत्तर नहीं है, लेकिन ज्योतिष विज्ञान के पास इसका उत्तर है। आज हम इसी के आधार पर आपको बताने जा रहे हैं कि, हिन्दू मान्यताओं के अनुसार, इंसान का जीवन बारह राशियों में से ही किसी राशि पर आधारित होता है। हर राशि का अपना महत्व होता है। कुछ राशियां ऐसी होती हैं, जिनपर समय के अनुसार परिवर्तन आ जाता है। मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषों में शुमार पंडित श्याम नारायण व्यास आपको उन्हीं राशियों के बारे में बताएंगे, जो समय के अनुसार इंसान के जीवन में चमत्कारी परिवर्तन लाती हैं। किस राशि के लिए कौन सी उम्र का पड़ाव है जिस उम्र में वह अपने जीवन में सफलता को प्राप्त कर सकते हैं और अपनी पूर्ण जिंदगी को बदल सकते हैं। पंडित व्यास ने बताया कि, 30 की उम्र इसके लिए तो 5 राशि वालों के लिए अधिकांश फायदेमंद होती है, लेकिन इसके पहले उन्हें कड़े इम्तिहान से गुजरना होता हैं। हालांकि, इन राशियों पर भी जन्म पत्रिका के प्रभाव के चलते बीच में बदलाव की स्थिति देखने मिलती है, लेकिन अधिकांश मामलों में 30 के बाद ही चमत्कार देखने मिलते हैं। तो आइए जानते है उन खास राशियों के बारे में।

-मेष राशि

इस राशि के जातक अपनी किस्मत को 30, 32 और 36 साल की उम्र में बदल सकते हैं। इस राशि के अधिकांश जातक शुरु से ही मेहनती होते हैं, लेकिन कड़े इम्तिहान देने पड़ते हैं, लेकिन 30 साल के बाद सफलता इनके इतने करीब होती है, कि इन्हें मात्र उसे देखना भर होता है, वह खुद ब खुद इन्हें मिलना शुरु हो जाती है।

-कर्क राशि

इस राशि के जातकों को वैसे तो पहला मौका 16 साल की उम्र में ही मिल जाता है, लेकिन यह वक्त भी कड़े इम्तिहान यानि स्कूल की परीक्षा का होता है। जिसमें इनका सितारा तो चमकता है, लेकिन इसके बाद 29 से 32 वर्ष की आयु में किस्मत का भरपूर साथ प्राप्त होता है तथा आप अपने प्रयासों से सफलता को प्राप्त कर सकते हैं।

-सिंह राशि

इस राशि के जातकों के लिए 30 की उम्र के बाद ही सफलता मिलती है, अगर यहा कहा जाए तो बेहतर होगा। हालांकि, इसके लिए भी 16 और 24 की उम्र में दो सफलता के द्वार खुलते हैं, लेकिन 30 के बाद किस्मत किसी चमत्कार ही तरह की खुलती है। 28 से 32 वर्ष की आयु होने पर सफलता के सारे द्वार खुल जाते हैं।

-मीन राशि

मीन राशि वालों की किस्मत खुलने के लिए चांस 16 की उम्र से ही शुरू हो जाते हैं, लेकिन 28 से 35 वर्ष के बीच इनकी किस्मत के द्वार पूरी तरह खुल जाते है। इस समय आप जो करना चाहते हैं और जो पाना चाहते हैं वह प्राप्त कर सकते हैं।

-तुला राशि

आपकी किस्मत 32, 33 और 35 वर्ष की आयु में साथ देती है तथा आप इस उम्र में धनवान बन सकते हैं। इस उम्र के जातकों को भी 30 की उम्र तक कड़े इम्तिहान देखे हुए देखा जा सकता है। हालांकि, तुला राशि में ग्रहों के गोचर करने के सफलता कुछ जातकों के हाथ में जल्द लग जाती है, लेकिन अधिकांश मामलों में 30 के बाद ही किस्मत चमकती है

इन राशियों पर भी डालते है एक नजर

-वृषभ राशि

इस राशि के जातकों के लिए सबसे भाग्यशाली साल होते हैं 25, 27, 36 और 42 साल की उम्र में बदल सकते हैं।

-मिथुन राशि

किस्मत के द्वार आपके लिए 22, 32, 35, 36 एवं 42 वर्ष की आयु में ही खुलते हैं। आप इन सालों में अपने मेहनत और कार्यों से अपनी किस्मत को बदल सकते हैं।

-कन्या राशि

यह राशि के जातक अपने जीवन में 22, 25, 32, 34 और 35 वर्ष की आयु में अधिक मेहनत करके अपनी किस्मत को बदल सकते हैं।

-वृश्चिक राशि

आपके लिए 22, 25 और 24 वर्ष की आयु ऐसी है जिसमें आप किस्मत के धनी होते हैं और हर सफलता को आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।

-धनु राशि

किस्मत का उदय आपके लिए 16, 22 और 32 वर्ष की आयु में खोलता है मेहनत करिए इस आयु में सफलता आपके कदमों में होगी।

-मकर राशि

आपके लिए 25, 35, 35 और 36 वर्ष की आयु में सफलता के सारे अवसर और रास्ते खुल जाते हैं आप अधिक धन अर्जित करके अपनी किस्मत को बदल सकते हैं।

-कुंभ राशि

किस्मत तो आपके साथ रहती है किंतु आप 25, 28, 36 और 42 की उम्र में अपनी किस्मत को अपने कदमों पर नचा सकते हैं और सफलता प्राप्त कर सकते हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो