रतलाम

Breaking News मालगाड़ी हुई बे पटरी, 10 स्लीपर तोड़े, ब्रेक जाम होने का अंदेशा

रतलाम रेल मंडल में बड़ोदरा जा रही मालगाड़ी बे पटरी हो गई। इससे दो डिब्बों के चार व्हील पटरी से उतर गए। रेल दुर्घटना सोमवार देर रात करीब 1.30 बजे हुई। इसके बाद अधिकारी पहुंचे व राहत कार्य शुरू किया। दुर्घटना का शुरुआती कारण डिब्बों का ब्रेक जाम होना माना जा रहा है।

रतलामJul 20, 2021 / 11:53 am

Ashish Pathak

Breaking News मालगाड़ी हुई बे पटरी, 10 स्लीपर तोड़े, ब्रेक जाम होने का अंदेशा

रतलाम. रतलाम रेल मंडल में बड़ोदरा जा रही मालगाड़ी बे पटरी हो गई। इससे दो डिब्बों के चार व्हील पटरी से उतर गए। रेल दुर्घटना सोमवार देर रात करीब 11.30 बजे हुई। मालगाड़ी के ब्रेक जाम होने से घीसटने से चल रही थी। इससे दस स्लीपर भी टूट गए, जिनको बदला गया। सूचना मिले के बाद अधिकारी पहुंचे व राहत कार्य शुरू किया। दुर्घटना का शुरुआती कारण डिब्बों का ब्रेक जाम होना माना जा रहा है। दुर्घटना के बाद जुनियर अधिकारियों की जांच कमेटी बनाई गई है।
रेल मंडल के अधिकारियों के अनुसार रात करीब 11.30 बजे बड़ोदरा तरफ जा रही मालगाड़ी के दो डिब्बे डाउनयार्ड की तरफ बे पटरी हो गए। इसके बाद रेलवे नियंत्रण कक्ष को सूचना दी गई। अपर मंडल रेल प्रबंधक केके सिन्हा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे व राहत कार्य शुरू किया। दुर्घटना के समय तेज बारिश हो रही थी, जिससे रखरखाव कार्य में परेशानी भी आई। प्रथम दृष्टया यह माना जा रहा है कि दुर्घटना मालगाड़ी के एक डिब्बे के व्हील में ब्रेक जाम होने की वजह से हुई है। हालंकि जांच के आदेश दिए गए है। दुर्घटना के चलते दस स्लीपर टूट गए है। मंडल रेल प्रबंधक विनीत गुप्ता सहित अन्य अधिकारी मुंबई बेहतर र्काो के लिए मिल रही शील्ड लेने गए हुए है।
IMAGE CREDIT: patrika
दो व्हील उतरे, दस स्लीपर टूटे
दुर्घटना में दो डिब्बे बे पटरी हुए है। इसके चलते दस स्लीपर भी टूट गए है। इनको सुधार व बदलने का कार्य मंगलवार को दिनभर जारी रहा। दुर्घटना के लिए जांच कमेटी बनी है जो एक सप्ताह में अपनी रिपोर्ट देगी। इधर रतलाम कोटा रेल मार्ग पर मिट्टी खीसक गई। इससे भी रेल यातायात प्रभावित हुई है। ट्रैक की मिट्टी खीसकते से अब यात्री व मालगाडिय़ों को धीमी गति से चलाया जा रहा है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.