scriptगुर्जर आंदोलन: रंग लाने लगा आंदोलन, कई ट्रेन १३ फरवरी तक रद्द, अनेक के मार्ग बदले | gurjar aandolan | Patrika News

गुर्जर आंदोलन: रंग लाने लगा आंदोलन, कई ट्रेन १३ फरवरी तक रद्द, अनेक के मार्ग बदले

locationरतलामPublished: Feb 11, 2019 05:41:02 pm

Submitted by:

Yggyadutt Parale

गुर्जर आंदोलन: रंग लाने लगा आंदोलन, कई ट्रेन १३ फरवरी तक रद्द, अनेक के मार्ग बदले

patrika

गुर्जर आंदोलन: रंग लाने लगा आंदोलन, कई ट्रेन १३ फरवरी तक रद्द, अनेक के मार्ग बदले

रतलाम। राजस्थान में चल रहे गुर्जर आंदोलन का असर तीसरे दिन भी जारी है। रेलवे ने अनेक ट्रेन को परिवर्तीत मार्ग से चलाया है तो कई को आगामी दिनों के लिए निरस्त कर दिया है। मंडल में इस आंदोलन का सबसे बड़ा असर पड़ा है। आंदोलन कमे चलते दिल्ली-रतलाम-मुंबई रेल ट्रैक पर चलने वाली अनेक ट्रेन के मार्ग बदल दिए गए है। जबकि आने वाले दिनों के लिए ट्रेन को निरस्त कर दिया गया है। नए मार्ग से ट्रेन को चलाने के चलते रेलवे के परिचालन विभाग को चालक व गार्ड की व्यवस्था करने में परेशानी हो रही है।

इन ट्रेन को किया निरस्त

रेलवे के अनुसार मंदसौर-कोटा-मेरठ एक्सप्रेस को १३ फरवरी तक, निजामुद्दीन-बान्द्रा टर्मिनस एक्सप्रेस को निरस्त किया गया। रविवार को चलने वाली फिरोजपुर-मुंबई सेन्ट्रल जनता एक्सप्रेस भी रद्द रहेगी। इसी तरह बान्द्रा टर्मिनस-देहरादून एक्सप्रेस, देहरादून-बान्द्रा टर्मिनस एक्सप्रेस को निरस्त किया गया है। इसी तरह जयपुर-बयाना एक्सप्रेस को सवाई माधोपुर में रद्द किया गया। दिल्ली से चलने वाली १२४१५ इंदौर दिल्ली ट्रेन को १३ फरवरी तक निरस्त किया गया है। इसी प्रकार १० फरवरी को ट्रेन नंबर २२९२१ बांद्रा गौरखपुर, १९०२३ मुंबई सेंट्रल फिरोजपुर, १२४७१ बांद्रा श्रीमाता वैष्णोदेवी सर्वोदय, १२९२५ बांद्रा अमृतसर पश्चिम एक्सपे्रस, १९०३७ बांद्रा गौरखपुर अवध एक्सपे्रस, १९०१९ बांद्रा देहरादुन एक्सपे्रस को नहीं चलाया गया।

११ फरवरी को ये निरस्त
१९०२३ मुंबई सेंट्रल फिरोजपुर जनता एक्सपे्रस, १२९०३ मुंबई सेंट्रल अमृतसर गोल्डन टेंपल एक्सपे्रस, १२९५३ मुंबई सेंट्रल निजामुद्ीन अगस्त क्रांति, १९०१९ बांद्रा देहरादुन एक्सपे्रस, १२९१७ अहमदाबाद निजामुद्ीन गुजरात संपर्क क्रांति, २२९४१ इंदौर जम्मुतवी एक्सपे्रस, १२९४७ अहमदाबाद पटना ट्रेन निरस्त रहेगी।

११ फरवरी से ये रहेगी निरस्त

११ फरवरी को ट्रेन नंबर १२२१७ कोचिवली चंडीगढ़, २२४१३ मडगांव निजामुद्ीन, १२ फरवरी को १२४४९ मडगांव चंडीगढ़, १९०१९ बांद्रा देहरादुन एक्सपे्रस, १९०३७ बांद्रा गौरखपुर अवध एक्सपे्रस, १२९११ इंदौर हावड़ा एक्सपे्रस निरस्त है। इसी प्रकार १३ फरवरी को १२४४९ मडगांव चंडीगढ़, १९०२३ मुंबई फिरोजपुर जनता एक्सपे्रस, १२९०७ बांद्रा निजामुद्ीन, १२९०३ मुंबई अमृतसर, १२९५३ मुंइई निजामुद्ीन, १९०१९ बांद्रा देहरादुन, १२४७५ हापा सर्वोदय, १२९१७ अहमदाबाद निजामुद्ीन, २२९१७ मुंबई हरिद्वार ट्रेन निरस्त रहेगी।

इनको चलाएगा बदले मार्ग से

ट्रेन नंबर १२४३१ त्रिवेंद्रम निजामुद्दीन को रेलवे १२ व १३ फरवरी को पनवेल, नासिक, बिलासपुर भोपाल होकर चलाएगा। इसी प्रकार इसी दिन एर्नाकुलम निजामुद्ीन को भी इसी मार्ग से चलाया जाएगा। ट्रेन नंबर १२९२५ बांद्रा अमृतसर पश्चिम एक्सपे्रस को १३ फरवरी के दिन नागदा-सीहोर-बीना आगरा के रास्ते चलाया जाएगा। ट्रेन नंबर १२९४७ अहमदाबाद पटना को १३ फरवरी को नागदा उज्जैन-सीहोर के रास्ते चलाया जाएगा। १२ फरवरी को ट्रेन नंबर १२२६३ पुणे निजामुद्ीन को बिलासपुर भोपाल झांसी के रास्ते चलाया जाएगा। इसी तारीख को ट्रेन नंबर १२४३१ त्रिवेंद्रम निजामुद्ीन, १२२८३ एर्नाकुलम निजामुद्ीन को पनवेल, कल्याण, नासिक, बिलासपुर, भोपाल के रास्ते चलाया जाएगा। १३ फरवरी को मुंबई सेंट्रल दिल्ली राजधानी को रतलाम के बाद कोटा के बजाए नागदा-सीहोर-बीना-आगरा के रास्ते चलाया जाएगा। ट्रेन नंबर १९०३७ बांद्रा गौरखपुर अवध एक्सपे्रस को मक्सी ग्वालियर आगरा के रास्ते चलाया जाएगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो