रतलाम

Heavy Rain रतलाम में सुबह से तेज बारिश, कई घरों में पानी भरा

Heavy rain in Ratlam, many houses flooded – फिलहाल सरकारी अमला मदद को नहीं पहुंचा है व लोग अपनी तरफ से ही घर में भरे पानी को निकाल रहे है। इन सब के बीच लगातार बारिश का क्रम जारी है। मौसम विभाग के अनुसार दिनभर बारिश रहेगी।

रतलामAug 25, 2019 / 11:22 am

Ashish Pathak

Heavy rain in Ratlam, many houses flooded


रतलाम। Heavy rain in Ratlam नगर में आसमान पर शनिवार से छाए बादल रविवार देर रात से जमकर बरसे। बरसे भी तो इस तरह की कई घरों में पानी भर गया। शहर के राममंदिर, सज्जन मिल, रेलवे कॉलोनी आदि स्थान पर रहने वाले लोग परेशान हो गए। फिलहाल सरकारी अमला मदद को नहीं पहुंचा है व लोग अपनी तरफ से ही घर में भरे पानी को निकाल रहे है। इन सब के बीच लगातार बारिश का क्रम जारी है। मौसम विभाग के अनुसार दिनभर बारिश रहेगी।
शनिवार सुबह से बादल छाए हुए थे, इसके चलते लोगों का गर्मी व तपन से बुरा हाल था। शाम को पांच बजे बाद शहर में रिम-झिम बारिश शुरू हो गई। जो धीरे – धीरे तेज हो गई। आधे से पौन घंटे गिरी बारिश ने लोगों को तपन से राहत दिला दी। इस दौरान बारिश से सड़कें तरबतर हो गई। बारिश से बिजली की आंखमिचौली चलती रही। इधर बारिश के चलते अंचल में बिजली गिरने से दो लोग झुलस गए जिन्हें जिला अस्पताल लाया गया। इन सब के बीच रविवार को सुबह जब लोगों की नींद खुली तो तेज बारिश थी।
नगर में बारिश नहीं हुई थी

सनद रहे कि राष्ट्रीय पर्व के बाद से नगर में बारिश नहीं हुई थी। इसके चलते पारा भी 30 डिग्री के आसपास चल रहा था। जिले में 38 इंच बारिश गिरने के बाद भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही थी। शनिवार व रविवार को हुई बारिश से लोगों को राहत मिली है। इधर बारिश के चलते बिजली की आंख-मिचौली जारी रही। शनिवार को अधिकतम तापमान 30.2डिग्री व न्यूनतम पारा २१.६ डिग्री दर्ज किया गया।
जिला अस्पताल में भर्ती
उज्जैन जिले के रुनिजा में खेत पर काम कर रहे एक महिला और एक पुरुष के समीप ही आकाशीय बिजली गिरने से दोनों झुलस गए। दोनों को जिला अस्पताल में लाकर भर्ती किया गया है। पुरुष की कमर और पैरों में जल गया है जबकि महिला के भी दोनों पैर जले हैं। अस्पताल पुलिस चौकी के अनुसार रुनिजा निवासी गोपाल पिता शंकरलाल माली उम्र 45 वर्ष और संजूबाई खराड़ी उम्र 42 वर्ष को झुलसने से जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। बताया जाता है कि गोपाल ने गांव में ही बंटई पर खेत ले रखा है जिस पर वह काम कर रहा था। उसके साथ मजदूर संजूबाई पति भंवरलाल खराड़ी भी काम कर रही थी।
Heavy rain in Ratlam, many houses flooded
तेज बारिश शुरू हो गई

दोपहर बाद अचानक ही मौसम बदला और तेज गडगड़़ाहट के साथ बारिश शुरू हो गई। खेतों में काम कर रहे दोनों बारिश से बचने के लिए खेत पर ही खड़े आम के पेड़ के नीचे जाकर रुक गए। इसी दौरान शाम करीब साढ़े चार बजे आकाशीय बिजली कड़की और इनके पास ही खेत में आकर गिरी। आकाशीय बिजली गिरने से गोपाल के पसलियों से लेकर जांघ तक का हिस्सा जल गया जबकि संजूबाई के दोनों पैरों में जला है। आसपास के लोगों को इसकी जानकारी लगी तो वे दोनों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करके इलाज किया जा रहा है।

Home / Ratlam / Heavy Rain रतलाम में सुबह से तेज बारिश, कई घरों में पानी भरा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.