रतलाम

देखें वीडियो : रतलाम में झमाझम बारिश, कई घरों में भरा पानी

मध्यप्रदेश के रतलाम में गुरुवार सुबह 8 बजे से झमाझम बारिश हो रही है। कई घरों में बारिश का पानी भर गया है।

रतलामJun 30, 2022 / 09:59 am

Ashish Pathak

heavy rain weather update ratlam latest hindi news

रतलाम. मध्यप्रदेश के रतलाम में गुरुवार सुबह 8 बजे से झमाझम बारिश हो रही है। कई घरों में बारिश का पानी भर गया है। इससे लोग परेशान हो रहे है। नगर निगम का मैदानी अमला जगह – जगह पहुंचकर आसमजन की मदद कर रहा है।
https://www.dailymotion.com/embed/video/x8c43ug
शहर में सुबह 8 बजे से झमाझम बारिश शुरू हो गई। कई घरों में नाली का गंदा पानी भर गया। रेलवे स्टेशन रोड पर नाली जाम होने से गंदा पानी बारिश के पानी के साथ बह रहा है। शहर की वे स्थान जहां हर बार बारिश में समस्या आती है, वो आ गई है। शहर के मोचीपुरा, काजीपुरा, शेरानीपुरा, दो मुंह की बावड़ी सहित कई क्षेत्र जलमग्न हो गए है। शहर में पोरवालो का वास में पानी भर गया है।
मौसम विभाग ने दी थी चेतावनी

बता दे कि मौसम विभाग ने पहले से ही भारी बारिश की चेतावनी जारी की थी। इसके बाद शहर के लोग बेसब्री से बारिश का इंतजार कर रहे थे। शहर के राजबाग, सिद्धांचलन कॉलोनी, टेलिफोन नगर, शक्तिनगर, नजरबाग, गांधीनगर, लक्ष्मणपुरा सहित अन्य क्षेत्रों से भी पानी जमा होने की सूचनाएं आ रही है। शहर में जगह – जगह पानी भरा होने से लोगों को आने – जाने में समस्या आ रही है। इधर स्कूल जाने वाले बच्चे भी सुबह की बारिश से परेशान हुए है। मौसम विभाग के अनुसार दिनभर बारिश होती रहेगी।
weather update ratlam latest hindi news” src=”https://new-img.patrika.com/upload/2022/06/30/heavy_rain_in_ratlam_7623875-m.jpg”>
IMAGE CREDIT: patrika
निगम अमला उतरा मैदान में

इधर बारिश के बाद निगम का स्वास्थ्य विभाग, लोकनिर्माण विभाग का अमला मैदान में उतर गया है। जहां जलजमाव की सूचनाएं मिल रही है,वहां पहुंचकर मदद कर रहा है। नगर निगम आयुक्त सोमनाथ झारिया, सिटी इंजीनियर सुरेशचंद्र व्यास, प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी एपी सिंह आदि जगह – जगह पहुंच रहे है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.