रतलाम

आ रहे सीएम कमलनाथ, मध्यप्रदेश के इस शहर से होगी किसान कर्ज माफी योजना की शुरुआत

आ रहे सीएम कमलनाथ, मध्यप्रदेश के इस शहर से होगी किसान कर्ज माफी योजना की शुरुआत

रतलामFeb 18, 2019 / 11:10 am

Ashish Pathak

election is over, the farmers’ debt forgiveness start again

रतलाम। कांगे्रस ने विधानसभा चुनाव 2018 के पूर्व अपने वचनपत्र में कहा था कि सरकार बनने पर किसानों का कर्ज माफ होगा। अब सरकार बन गई है तो बारी है उस वादे को निभाने की। मध्यप्रदेश में इसकी शुरुआत 22 फरवरी सेहोने वाली है। इसके लिए राज्य के मुख्यमंत्री मालवा के रतलाम जिले में आ रहे है। आयोजन नामली में होगा।
मुख्यमंत्री कमलनाथ आगामी 22 फरवरी को जिले के नामली में आ रहे है। वे यहां कर्जमाफी वाले किसानों को इससे जुडे़ दस्तावेज देंगे। आयोजन को लेकर जहां एक तरफ प्रशासनीक तैयारी जोरों पर है, वहीं दूसरी तरफ रविवार शहर व ग्रामीण कांगे्रस ने अलग-अलग बैठक करके संगठन की दृष्टि से भी मुख्यमंत्री के पहले दौरे को सफल बनाने को लेकर अनेक निर्णय लिए है। बैठक लेने प्रदेश कांगे्रस के पदाधिकारी आए थे। बैठक के बाद पुलवामा में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि भी दी गई।
jay kisan rin mukti yojna in mp
जगह कम पडे़ इतने कार्यकर्ता आए

प्रदेश कांगे्रस सचिव संजय दुबे व प्रवक्ता मुनव्वर कोसर ने बैठक लेते हुए कहा कि सीएम बनने के बाद पहली बार रतलाम में कमलनाथ आ रहे है। कांगे्रस ने अपने वचनपत्र में किसानों को कर्जमाफी का वादा किया था। इस वादे को निभाने के लिए ही सीएम आ रहे है। अब ये जिम्मेदारी प्रत्येक कार्यकर्ता की है कि वो इतनी संख्या में आए कि सभा स्थल में जगह कम पड़ जाए। कांगे्रस ने हमेशा दिए हुए वचन को निभाया है।
jay kisan rin mukti yojna in mp
25 हजार कार्यकर्ता लाने का लक्ष्य

इस दौरान प्रत्येक विधानसभा से 25-25 हजार कार्यकर्ता लाने का लक्ष्य दिया गया। इसके अलावा किसान कर्जमाफी प्रमाणपत्र देने के लिए 8-8 सदस्यों की टीम बनाने का निर्णय लिया गया। बता दे कि ग्रामीण कार्यकर्ताओं की बैठक नेहरू स्टेडियम के करीब अंबेडकर हॉल में रखी गई थी। इस दौरान कार्यवाहक अध्यक्ष दिनेश शर्मा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश भरावा के अलावा मंडलम अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष, सेक्टर इंचार्ज, मोर्चा व प्रकोष्ठ प्रमुख सहित अन्य उपस्थित थे।
jay kisan rin mukti yojna in mp
बाद में दी श्रद्धांजलि

बाद में पुलवामा में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि भी दी गई। इस दौरान युवक कांगे्रस के संजय चौधरी, प्रवक्ता शेरु पठान, सरपंच संघ के अभिषेक शर्मा, थावरलाल भूरिया, राजेश योगी, राजेश पुरोहित, मंगल पाटीदार, जगदीश पाटीदार, भगवती पाटीदार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। इसी प्रकार शहर कांगे्रस कार्यालय में अध्यक्ष विनोद मिश्रा, कार्यकारी अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा, जेम्स चाको, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष यास्मिन शैरानी, पार्षद मुबारिक खान, सुनील पारिख, महेंद्र कटारिया आदि की उपस्थिति में बैठक हुई। बैठक में सीएम की सभा को सफल बनाने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा लोकसभा चुनाव में मिलजुलकर काम करने की बात हुई। बाद में शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।
 

Home / Ratlam / आ रहे सीएम कमलनाथ, मध्यप्रदेश के इस शहर से होगी किसान कर्ज माफी योजना की शुरुआत

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.