scriptकुश्ती: पहलवानों ने ठिठुराती हवाओं को पछाड़ा, मैदान मारकर अब जाएंगे नेशनल में | Patrika News
रतलाम

कुश्ती: पहलवानों ने ठिठुराती हवाओं को पछाड़ा, मैदान मारकर अब जाएंगे नेशनल में

कुश्ती: पहलवानों ने ठिठुराती हवाओं को पछाड़ा, मैदान मारकर अब जाएंगे नेशनल में

रतलामJan 22, 2019 / 05:18 pm

Yggyadutt Parale

patrika

कुश्ती: पहलवानों ने ठिठुराती हवाओं को पछाड़ा, मैदान मारकर अब जाएंगे नेशनल में

खेलों को गति आयोजकों के सर्मपणों से ही मिलती, विजेता नेशनल कुश्ती स्पर्धा में मध्य प्रदेश का करेंगे प्रतिनिधित्व

रतलाम। शहर के जवाहर व्यायामशाला स्थित श्रमशिविर परिसर में आयोजित ३८वीं जुनियर एवं सब जुनियर कुश्ती स्पर्धा का समापन सोमवार को हुआ। तीन दिवसीय स्पर्धा में ५०० पहलवानों ने दमखम दिखाया। अब यहां के विजेता पहलवान नेशनल कुश्ती स्पर्धा में उड़ीसा के कटक और गुजरात के सुरत शहर में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस मौके पर अतिथियों ने आफिशियल टीम एवं पहलवानों के सभी विजेता, उपविजेताओं के बालक-बालिकाओं को मेडल एवं ट्राफी देकर सम्मानित किया गया।
समापन अवसर पर मुख्य अतिथि शहर विधायक चेतन्य काश्यप ने कहा कि देश भर से कुश्ती स्पर्धा में भाग लेने आए पहलवानों को देख कर बड़ा गर्व महसुस होता है। इससे नगर के पहलवानों में नया जोश पैदा हुआ है। जवाहर व्यायामशाला द्वारा स्व. नारायण पहलवान की स्मृति निरंतर हो रही कुश्ती स्पर्धा उनके कर्मयोगी होने की पहचान है। ऐसे कर्मयोगी के विचारों को आगे ले जाना सबसे श्रेष्ठ कार्य है जो उनके पुत्र व्यायामशाला संचालक वैभव जाट पहलवान और गौरव जाट पहलवान द्वारा किया जा रहा है। खेलों को गति आयोजकों के समर्पण से ही मिलती है। इस कार्य में समर्पण भाव से कार्य को अंजाम दे रहे सचिव राजीव रावत और रतलाम जिला कुश्ती संघ के पदाधिकारी भी साधुवाद के पात्र है। संभव हुआ तो जवाहर व्यायामशाला परिसर में कुश्ती स्पर्धा के लिए स्टेडियम बनाया जाए, जिससे युवाओं को आगे बढऩे का माहोल मिल सके।

स्पर्धा में सब जुनियर, जुनियर प्रिस्टाईल व ग्रेकोरोमन कुश्ती के साथ 21वीं बालिका जुनियर राज्य स्तरीय कुश्ती तथा 22 वीं बालिका सब जुनियर स्पर्धाएं प्रतिपक्ष नेता यास्मिन शैरानी, डॉ. राजेश शर्मा, रेलवे अधिकारी विपुल सिंघल, अजय ठाकुर, पूर्व महापौर शैलेन्द्र डागा, संघ के संरक्षक सलाम पहलवान, प्रदीप उपाध्याय, ऋषि जायसवाल, जगदीश पहलवान, बसंत पहलवान, हितेश्वर राव, चेतन सोनी, बबलु गवली, सचिव जयप्रकाश शर्मा, राजु अग्रवाल, निवास जाधव, राजेन्द्र वाघेला, सुजीत उपाध्याय आदि की उपस्थितियों में हुई।
इस आयोजन को सफल बनाने में आफिशियल टीम में कोच बेदप्रकाश शर्मा, जर्नादन सिंह, अरविंद पटेल, ओलम्यिन पप्पूयादव, ओमप्रकाश खत्री, मनीष खाण्डेराव, पवन चक्रवती,गोविन्द गुर्जर, एनआईएल कोच विनय जलाराम, मोहित टांक, आरसी तिवारी, सर्वेश माथुर, दिपेन्द्र ठाकुर, चन्द्रशेखर लश्करी, विनय पण्डया का अतिथियों द्वारा शाल श्रीफल व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। संचालन राजीव रावत ने किया। आभार जयप्रकाश वर्मा ने माना।

ये रहे विजेता

बालिका वर्ग सब जुनियर-40 किलो प्रथम माधुरी पटेल भोपाल, 43 किलो प्रथम ध्याया पटेल इन्दौर, 46 किलो प्रथम आराधना गौड़ भोपाल, 49 किलो प्रथम प्रियाशीं प्रजापत भोपाल, 53 किलो प्रथम वर्षा पाण्डे भोपाल, 57 किलो प्रथम प्रियंका भोपाल, 61 किलो प्रथम रेखा जाट भोपाल, 65 किलो प्रथम खुशी नामदेव उज्जैन, 69 किलो प्रथम प्रियाजंल सोनकर खण्डवा, 73 किलो प्रथम हिमांशी पंजाबी भोपाल विजेता रहे।
जुनियर वर्ग बालिका-50 किलो प्रथम रमन यादव भोपाल, 53 किलो प्रथम पूजा भोपाल, 55 किलो प्रथम सोनम खान उज्जैन, 57 किलो प्रथम नुपुर प्रजापत भोपाल, 59 किलो प्रथम संजना बिजवा देवास, 62 किलो प्रथम अर्पूव वैष्णव इन्दौर, 65 किलो प्रथम किरण रतलाम, 68 किलो प्रथम प्रांजल सोनकर खण्डवा, 72 किलो प्रथम अनेरी सोनकर खण्डवा, 76 किलो प्रथम सुनैयना तुमलाम भोपाल रही।

सब जुनियर बालक वर्ग प्रिस्टाईल-45 किलो प्रथम अर्जुन निगवाल खण्डवा, 48 किलो प्रथम ललीत कौशल इन्दौर, 51 किलो प्रथम यशपाल इन्दौर, 55 किलो प्रथम अनिमेश ठाकुर इन्दौर, 60 किलो प्रथम परमवीर यादव इन्दौर, 65 किलो प्रथम राजवीर जबलपुर, 71 किलो प्रथम राजुबाबु वर्मा सिहोर, 80 किलो प्रथम फराज हुसैन ग्वालियर, 92 किलो प्रथम मोहित परमार खरगोन, 110 किलो शैलेन्द्र यादव विजय रहे।

सब जुनियर ग्रिकोरोमन में- 45 प्रथम श्यामसुन्दर खण्डवा, 48 किलो प्रथम राजु बोरासी भोपाल, 51 किलो प्रथम रोहनकुमार रतलाम,55 किलो प्रथम गोकुल सोलंकी इन्दौर, 60 किलो प्रथम सोहन माली उज्जैन, 65 किलो प्रथम अभिषेक यादव इन्दौर, 71 किलो प्रथम आकाश यादव उज्जैन, 80 किलो प्रथम गौतम खत्री उज्जैन, 92 किलो प्रथम तनुज बिसोरिया दतिया विजेता रहे।
जुनियर बालक वर्ग प्रिस्टाई- 57 किलो प्रथम सुरज चौहान इन्दौर, 61 किलो प्रथम नवीन यादव इन्दौर, 65 किलो प्रथम सलमान भिण्ड, 70 किलो प्रथम कपिल गुर्जर इन्दौर, 74 किलो प्रथम बबलु चौधरी उज्जैन, 79 किलो प्रथम विजय यादव इन्दौर, 86 किलो प्रथम सैयद मुजबअली इन्दौर, 92 किलो प्रथम मनीष इन्दौर, 97 किलो प्रथम विजेन्द्र चौहान इन्दौर, 125 किलो प्रथम शाह मंसूरी उज्जैन विजेता रहे। ग्रिको रोमन बालक वर्ग-55 किलो प्रथम उदित पटेल भोपाल, 60 किलो प्रथम केजस यादव इन्दौर, 63 किलो प्रथम अंकुश भोपाल, 67 किलो प्रथम आकाश यादव भोपाल,72 किलो प्रथम राजेन्द्र गुर्जर भोपाल, 77 किलो प्रथम दिनेश ताम्बे इन्दौर, 82 किलो प्रथम अमीर हुसैन गवालियर, 87 किलो प्रथम रविसिंह इन्दौर, 97 किलो सौरभ मल्हार इन्दौर 130 किलो देवेन्द्र यादव इन्दौर विजेता घोषित किए गऐ।

patrika
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो