scriptहिंसा के बाद यहां छुपा था खरगोन दंगों का मुख्य साजिशकर्ता इकबाल बाली | Khargone Violence, Karauli Riots | Patrika News
रतलाम

हिंसा के बाद यहां छुपा था खरगोन दंगों का मुख्य साजिशकर्ता इकबाल बाली

जावरा की पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी कि इतना बड़ा आरोपी यहां छिपा हुआ है, रविवारको खरगौन पुलिस कर गई गिरफ्तार

रतलामMay 10, 2022 / 12:28 pm

Kamal Singh

हिंसा के बाद यहां छुपा था खरगोन दंगों का मुख्य साजिशकर्ता इकबाल बाली

हिंसा के बाद यहां छुपा था खरगोन दंगों का मुख्य साजिशकर्ता इकबाल बाली

रतलाम. खरगोन में रामनवमी पर हुए हिंसा का मुख्य साजिशकर्ता आरोपी इकबाल बाली 48 जिले के जावरा स्थित हुसैन टेकरी में छुपा हुआ था। उसके यहां होने की जानकारी स्थानीय पुलिस को नहीं लग सकी, लेकिन खरगौन पुलिस को इसकी जानकारी लगी तो वहां की पुलिस ने उसे हुसैन टेकरी से गिरफ्तार कर लिया है। यह पुलिस शनिवार को आई या रविवार को इसे लेकर संशय है। इस पूरे घटनाक्रम और गिरफ्तारी पर औद्योगिक क्षेत्र जावरा की पुलिस को भनक तक नहीं लग पाई।

तब से था फरार


बताया जाता है कि इकबाल बाली रामनवमी पर खरगौन में दंगे भड़काने के बाद से ही फरार था। फरारी के दौरान वहां कहां-कहां रहा यह खरगौन पुलिस अब उससे पूछताछ में उगलवाएगी। माना जा रहा है कि वारदात के बाद से ही वह हुसैन टेकरी क्षेत्र में आकर शरण लिए हुए था। यहां किस नाम से और किस पहचान से वह रह रहा था फिलहाल यह सामने नहीं आया है।

कई प्रकरण दर्ज है उस पर


हुसैन टेकरी क्षेत्र से पकड़े खरगौन दंगों के मुख्य साजिशकर्ता इकबाल बाली पर पहले से पुलिस थानों में कई प्रकरण दर्ज हैं। उस पर खरगोन दंगों में लोगों को भड़काने के साथ ही मकान में तोडफ़ोड़, पथराव पेट्रोल बम और आगजनी की घटनाओं को अंजाम देने के मामले में केस दर्ज हैं।

स्थानीय पुलिस को पता नहीं चला


हुसैन टेकरी क्षेत्र में हर दिन सैंकड़ों बाहरी लोगों का आना जाना लगा रहता है। इसमें इकबाल जैसे अपराधी तत्व भी शामिल होते हैं। बावजूद इसके हुसैन टेकरी में स्थित पुलिस चौकी को इसका पता ही नहीं चला कि इतना बड़ा आरोपी उनके क्षेत्र में ही बड़े आराम से रह रहा है।
हमें पता नहीं किसे गिरफ्तार किया


हमें इस बात की जानकारी नहीं है कि किसे पुलिस गिरफ्तार करके ले गई है।

प्रकाश गडरिया, टीआई औद्योगिक क्षेत्र जावरा

कोआर्डिनेट किया खरगौन पुलिस से

खरगौन पुलिस ही उसके बारे में ज्यादा बता पाएगी। नियमानुसार खरगौन पुलिस ने रतलाम पुलिस से कोआर्डिनेट किया। हमने उन्हें जो भी सहायता थी उपलब्ध कराई।


अभिषेक तिवारी, एसपी, रतलाम

Home / Ratlam / हिंसा के बाद यहां छुपा था खरगोन दंगों का मुख्य साजिशकर्ता इकबाल बाली

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो