scriptMP Panchayat Chunav 2022 : Ratlam में उत्साह से शुरू हुआ मतदान, सुबह ही लग गई लंबी कतार VIDEO | madhya pradesh ratlam election latest news | Patrika News

MP Panchayat Chunav 2022 : Ratlam में उत्साह से शुरू हुआ मतदान, सुबह ही लग गई लंबी कतार VIDEO

locationरतलामPublished: Jun 25, 2022 12:18:28 pm

Submitted by:

Ashish Pathak

मध्यप्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण की शुरुआत शनिवार को शुरू हो गई। रतलाम जिले के आलोट में मतदान को लेकर उत्साह नजर आ रहा है, यहां कई मतदान केंद्र पर सुबह 7 बजे पहले से ही लंबी – लंबी कतार मतदान करने लग चुकी है।

madhya pradesh election latest news

madhya pradesh election latest news

रतलाम. मध्यप्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण की शुरुआत शनिवार को शुरू हो गई। रतलाम जिले के आलोट में मतदान को लेकर उत्साह नजर आ रहा है, यहां कई मतदान केंद्र पर सुबह 7 बजे पहले से ही लंबी – लंबी कतार मतदान करने लग चुकी है। कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी, एसपी अभिषेक तिवारी सहित प्रेक्षक डॉ. अशोक भार्गव भी मतदान केंद्र जाकर मतदाताओं का उत्साह बढ़ाते नजर आ रहे है।
https://www.dailymotion.com/embed/video/x8bz9pa
जनप्रतिनिधियों के भाग्य का फैसला हो रहा कैद

आलोट जनपद क्षेत्र में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पंच, सरपंच, जनपद और जिला पंचायत सदस्यों के लिए भाग्य आजमा रहे 1200 से ज्यादा उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला मतपेटियों में बंद हो रहा है। मतदान दोपहर 3 बजे तक चलेगा। इनका भाग्य दोपहर बाद होने वाली मतगणना के दौरान फिर से शाम को खुल भी जाएगा।
आलोट जनपद क्षेत्र को इस तरह जाने


जिला पंचायत वार्ड सीट – 03


उम्मीदवार – 14


जनपद सीटें – 23


उम्मीदवार – 127


सरपंच पद – 88


उम्मीदवार 434

पंच पद – 328


उम्मीदवार – 692

एक मतदाता, चार वोट डाल रहा


पंचायत चुनाव के पहले चरण के मतदान की तैयारियां शुक्रवार को पूरी हो चुकी थी। प्रत्याशियों का चुनाव प्रचार गुरुवार की अपराह्न तीन बजे थम चुका था। अब एक वोटर अपने क्षेत्र के चार जनप्रतिनिधि पंच, सरपंच, जनपद और जिला पंचायत सदस्य को एक ही समय में चुनने के लिए चार वोट डाल रहा है।
फैक्ट फाइल


कर्मचारी लगाए गए – 1000


बसें लगेंगी – 55 से 60


मतदान केंद्र – 239


पुरुष मतदाता – 66573


महिला – 63609


अन्य – 03
कुल मतदाता – 130185

पुलिस व्यवस्था


पुलिसकर्मी व होमगार्ड – 500


एसएएफ की कंपनी – 70 जवान (एक कंपनी)


स्ट्राइकिंग कंपनी – 40 जवान (एक कंपनी)


सेक्टर मोबाइल – 45


एसडीओपी – 04

एएसपी – 01

mp election news
यह है मतदान का प्रतिशत

रतलाम के आलोट में सुबह 9 बजे तक 13.38 प्रतिशत मतदान हुआ। इसमे पुरुषों का प्रतिशत 15.10 प्रतिश्त रहा तो महिलाओं का मतदान का 11.58 प्रतिशत रहा। सुबह 11 बजे तक 31 प्रतिशत मतदान हुआ है। इसमे पुरुष 31.75 तो महिलाओं ने 29.78 प्रतिशत मतदान किया।
मंदसौर में सुबह 9 बजे तक 11.46 प्रतिशत मतदान हुआ। इसमे पुरुष को प्रतिशत 12.91 तो महिलाओं का 9.98 प्रतिशत रहा। सुबह 11 बजे तक मतदान 29.54 प्रतिशत रहा। इसमे पुरुषों की भागीदारी 30.98 तो महिलाओं की 28.05 प्रतिशत रही।
नीमच में सुबह 9 बजे तक 18.97 प्रतिशत मतदान हुआ। इसमे पुरुष 20.82 प्रतिशत तो 17.09 प्रतिशत महिलाओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। सुबह 11 बजे तक 43.33 प्रतिशत मतदान हुआ। पुरुष प्रतिशत, प्रतिशत महिलाओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो