scriptmp election 2018 SCST एक्ट के बीच कांगे्रस ने उतारा ब्राहमण प्रत्याशी | mp election 2018 congress candidate final list in hindi | Patrika News
रतलाम

mp election 2018 SCST एक्ट के बीच कांगे्रस ने उतारा ब्राहमण प्रत्याशी

mp election 2018 SCST एक्ट के बीच कांगे्रस ने उतारा ब्राहमण प्रत्याशी

रतलामNov 07, 2018 / 10:34 pm

Ashish Pathak

congress list ratlam news

congress list ratlam news

रतलाम। एससीएसटी बोले या एक्ट्रोसिटी एक्ट के बीच रतलाम शहर से कांगे्रस ने ब्राहमण प्रत्याशी प्रेमलता दवे को अपना प्रत्याशी बनाने की घोषणा कर दी है। एक तरफ जब स्थिर लग्न में दीपावली का पूजन चल रहा था तब कांगे्रस ने 29 प्रत्याशियों की सूख्ी जारी कर दी। जिले के आलोट में लंबे समय से स्थानीय प्रत्याशी की मांग कर रहे कार्यकर्ताओं को खुश करते हुए मनोज चावला को प्रत्याशी बनाया गया है, जबकि मंदसौर शहर से पूर्व मंत्री नरेंद्र नाहटा कांग्रेस के प्रत्याशी होंगे। रतलाम शहर प्रतशी दवे शुक्रवार सुबह 10 बजे नामांकन भरने कालिका माता मंदिर से जाएंगी।
कुछ इस तरह है कांगे्रस की सूची

बुधवार शाम जारी सूची में 29 प्रत्याशी घोषित किए गए। जिसमें सभी अफवाहों पर विराम लगाते हुए रतलाम शहर से प्रेमलता दवे और आलोट से मनोज चावला को कांग्रेस प्रत्याशी घोषित किया गया है। इधर उज्जैन उत्तर से राजेंद्र भारती, दक्षिण से राजेंद्र वशिष्ठ को उम्मीदवार बनाया गया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के संजय सिंह को वारासिवनी से उम्मीदवार बनाया गया है। रतलाम जिले में पांचों विधानसभा पर दोनों प्रमुख दलों के उम्मीदवार घोषित होने के बाद अब चुनावी रंग अब जमेगा।
चौथी सूची में आया नाम

बता दे कि कुछ समय पूर्व कांगे्रस ने जो सूची जारी की थी, उसमे शहर व जिले के आलोट से प्रत्याशी की घोषणा नहीं हुई थी। चौथी सूची आने तक कार्यकर्ताओं को इसका इंतजार करना पड़ा। जब कार्यकर्ताओं की इस बारे में सूचना मिली तो शहर व आलोट में दीपावली के दिन जश्न का माहोल हो गया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता दोनों प्रत्याशी के घर पर एकत्रित हो गए। जमकर आतिशबाजी हुई। इस दौरान चर्चा करते हुए शहर प्रत्याशी दवे ने कहा कि उनकी प्राथमिकता शहर का रुका हुए विकास पर ध्यान देना होगा। सिर्फ तोडफ़ोड़ करना व सडक़ पर खड़े रहकर रोजीरोटी कमा रहे लोगों को हटाना ही विकास नहीं है। इसके लिए वे जल्द सभी से चर्चा करके जनसंपर्क का कार्य शुरू करेंगी।
शुक्रवार को होगा नामांकन

चर्चा करते हुए प्रत्याशी दवे ने बताया कि शुक्रवार सुबह १० बजे वे कालिका माता मंदिर से नामांकन के लिए जाएंगी। इसके लिए कार्यक्रम को अंतिम रुप दिया जा रहा है। दवे के अनुसार सभी कार्यकर्ताओं के दम पर वे चुनाव लड़ रही है। बता दे कि वर्ष 2015 के नगर निगम चुनाव में भी दवे को पार्टी ने प्रत्याशी बनाया था व कुछ मतों के अंतर से वे चुनाव में पराजीत हुई थी। भानपुरा पीठ के शंकराचार्य दिव्यानंद तीर्थ के करीबी परिवार की दवे शहर के गुजराती स्कूल में पढ़ी है।
congress list ratlam news
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो