scriptmp election result 2018 top mla list एमपी में ये है टॉप 11 MLA , जिन्होंने जीत का बनाया रिकॉर्ड | mp election result 2018 top mla list | Patrika News
रतलाम

mp election result 2018 top mla list एमपी में ये है टॉप 11 MLA , जिन्होंने जीत का बनाया रिकॉर्ड

mp election result 2018 top mla list एमपी में ये है टॉप 11 MLA , जिन्होंने जीत का बनाया रिकॉर्ड

रतलामDec 17, 2018 / 11:25 am

Ashish Pathak

राजनीतिक तबादला

राजनीतिक तबादला

रतलाम। प्रदेश विधान सभा 2018 के लिए हुए चुनाव में सबसे ज्यादा मतों से जीतने वाले टॉप-11 में मालवा-निमाड़ के प्रत्याशियों ने अपना दबदबा बनाया है। मालवा -निमाड़ के छह, मध्य भारत के दो, ग्वालियर-चंबल, महाकौशल व विध्य से एक-एक, विधायक ने सबसे ज्यादा मतों से जीत दर्ज की है। बुंदेलखंड से किसी ने भी इतने ज्यादा मतों से जीत दर्ज नहीं की है। रतलाम के चेतन्य काश्यप 43 हजार से अधिक मतों से जीत दर्ज कर सातवें स्थान पर रहे।
प्रदेश में जिन विधायकों ने सबसे ज्यादा मतों से जीत दर्ज की है। इसमें इंदौर-2 के रमेश मैंदोला पहले, कुक्षी के सुरेंद्रसिंह बघेल दूसरे, चितरंगी के अमरसिंह तीसरे, मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान चौथे, गोविंदपुरा से कृष्णा गौर पांचवे, शाजापुर के हुकुमसिंह कराड़ा छठे, रतलाम शहर से चैतन्य काश्यप सातवें, इंदौर चार की मालीनी गौड़ आठवे, पनागर से सुशील तिवारी 9वें, श्योपुर के बाबूलाल जंडेल 10 वें व बदनावर के राज्यवर्धनसिंह 11 वें नंबर पर हैं। सबसे ज्यादा मतों से जीतने वालों में 71 हजार से अधिक मतों से जीत दर्ज कर इंदौर-2 के रमेश मेंदौला पहला स्थान प्राप्त किया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे शिवराजसिंह चौहान 58999 मतों से जीत कर चौथे स्थान पर हैं।
भाजपा के सात व कांग्रेस के चार

प्रदेश में टॉप-11 विधायक सबसे ज्यादा मतों से जीते हैं। इसमें भाजपा ने बढ़त बनाई है। सबसे ज्यादा मतो से जीतने वालंों में सात विधायक भाजपा व चार विधायक कांग्रेस के हैं।
टॉप-11 विधायक एक नजर में


क्षेत्र विधायक का नाम जीते मत
1. इंदौर-2 रमेश मंदौला (भाजपा) 71,011
2. कुक्षी सुरेंद्रसिंह बघेल(कांग्रेस) 62930
3. चितरंगी अमरसिंह (भाजपा) 59248
4. बुदनी शिवराजसिंह चौहान (भाजपा) 58999
5.गोविंदपुरा कृष्णा गौर(भाजपा) 46359
6. शाजापुर हुकुमसिंह कराड़ा (कांग्रेस) 44979
7. रतलाम चैतन्य काश्यप (भाजपा) 43435
8. इंदौर-4 मालिनी गौड़(भाजपा) 43090
9. पनागर सुशील तिवारी (भाजपा) 41733
10. श्योपुर बाबूलाल जंडेल (कांग्रेस) 41710
11. बदनावर राज्यवर्धनसिंह (कांग्रेस) 41506

Home / Ratlam / mp election result 2018 top mla list एमपी में ये है टॉप 11 MLA , जिन्होंने जीत का बनाया रिकॉर्ड

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो