scriptMP Congress : video प्रदेश युवक कांग्रेस अध्यक्ष के बयान के बाद खुशी की लहर | MP Youth Congress Video | Patrika News

MP Congress : video प्रदेश युवक कांग्रेस अध्यक्ष के बयान के बाद खुशी की लहर

locationरतलामPublished: Feb 13, 2022 01:01:10 pm

Submitted by:

Ashish Pathak

मध्यप्रदेश में कांग्रेस बूथ प्रबंधन व सदस्यता अभियान को मजबूत करने में लगी हुई है। इसी कड़ी में निजीकरण के खिलाफ एक बड़ा बयान मध्यप्रदेश युवक कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया ने रतलाम में दिया है।

Madhya Pradesh Youth Congress President

Madhya Pradesh Youth Congress President

रतलाम. मध्यप्रदेश में कांग्रेस बूथ प्रबंधन व सदस्यता अभियान को मजबूत करने में लगी हुई है। इसी कड़ी में निजीकरण के खिलाफ एक बड़ा बयान मध्यप्रदेश युवक कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया ने रतलाम में दिया है। मध्यप्रदेश युवक कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. भूरिया ने जो कहा है, उसके बाद से कांग्रेस में खुशी की लहर है।
देखें video मध्यप्रदेश में यहां भाजपा – कांग्रेस हुई – आमने सामने

शहर में कांग्रेस का बूथ प्रबंधन व सदस्यता अभियान चल रहा है। इसको लेकर बड़ी बैठक शनिवार को निजी होटल में हुई। इसमे युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया ने कहा कि केंद्र सरकार निजीकरण को बढ़ावा देकर आरक्षण को समाप्त करने का षडयंत्र कर रही है। निजीकरण से हमारे बच्चों के लिए नौकरियों के अवसर को समाप्त किया जा रहा है। इससे बचना है तो कांगे्रस का होना जरूरी है। बैठक मेें कांग्रेस के रणनीतिकार संजय कामले, जिला प्रभारी अमिताथ मंडलोई, झाबुआ विधायक कांतिलाल भूरिया सहित अन्य उपस्थित रहे।
मध्यप्रदेश में इन कलेक्टर को सिर्फ सोमवार को आता है गुस्सा

कांग्रेस को लाभ होगा

बैठक में जिला प्रभारी मंडलोई ने कहा कि जितना अधिक सदस्य बनाएंगे, उतना कांग्रेस को लाभ होगा। बूथ जब तक मजबूत नहीं होंगे तब तक विधायक तो दूर, पंच का चुनाव भी नहीं जीत पाएंगे। शहर से कांग्रेस का प्रतिनिधि चाहिए तो यह जरूरी है कि हर बूथ मजबूत हो। इस दौरान रणनीतिकार कामले ने मतदाता सूची परीक्षण की बारीकियों से अवगत कराया। विधायक भूरिया ने कहा कि कांग्रेस को कोई नहीं हरा सकता। जब – जब कांग्रेस हारी है, उसका एक ही कारण रहा है कि सांप्रदायिक शक्तियां मतदाताओं को गुमराह करती है। इसको रोकना होगा। कांग्रेस व्यापारी प्रकोष्ठ के अजय चोरडय़ा ने भी संबोधन दिया।
हनुमानजी का वनवास खत्म, उत्साह से मंदिर में विराजे श्री मेहंदी कुई बालाजी महाराज

अभियान की रूपरेखा के बारे में बताया

बैठक में नवगठित सेक्टर इंचार्ज, मंडलम एवं वार्ड समन्वयक के साथ शहर के वरिष्ठ कांग्रेस जन शामिल हुए। स्वागत भाषण देते हुए शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया ने सदस्यता अभियान एवं घर-घर चलो अभियान की रूपरेखा के बारे में बताया। संचालन जेम्स चाको ने किया एवं आभार प्रदर्शन पारस सकलेचा ने किया। अतिथियों का स्वागत यास्मीन शेरानी, मुबारिक खान, राजीव रावत ब्लॉक अध्यक्ष विजयसिंह चौहान, कमरुद्दीन कछवाहा, मोहसिन खान, बसंत पंड्या एवं बूथ प्रबंधन प्रकोष्ठ अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह अठाना, संजय छाजेड़, मीना बग्गा आदि ने किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो