आयोजन के दौरान एरोबिक्स, जूम्बा व डांस के दौरान लोगों ने कलेक्टर रुचिका चौहान को भी अपने साथ नचाया। कलेक्टर के साथ एसपी गौरव तिवारी, डीआरएम आरएन सुनकर, जिला पंचायत सीईओ सोमेश मिश्रा भी खूबर थिरके। आयोजन में सबसे खास बात यह थी कि यहां कोई भी अधिकारी बतौर अधिकारी उपस्थित न होकर आमजन बनकर पहुंचा। कलेक्टर व एसपी के सुरक्षाकर्मी भी उनसे अलग ही नजर आए। ये देख लोग कलेक्टर-एसपी के साथ सेल्फी लेते नजर आए। कार्यक्रम में खेलकूद, शारीरिक अभ्यास व अन्य गतिविधियां भी हुई।
हर वर्ग के लोग थे मौजूद
आयोजन में बच्चे व बड़ों के साथ हर वर्ग के लोग मौजूद थे। कई लोग अपने परिवार के साथ यहां पहुंचे थे। इस दौरान अधिकारियों ने भी अपनी कला का प्रदर्शन किया। कोई मार्निंग वॉक करता नजर आया, तो कोई बच्चों के साथ मौजू मस्ती करता दिखा। कार्यक्रम स्थल पर लगे फूड जोन पर पहुंचे लोगों ने अंकुरित सलाद, फलों के ज्यूस, नारियल पानी सहित पौष्टिक आहार का मजा लिया।

वर्ष 2019 के पूर्व दिए 19 सूत्र
आयोजन के माध्यम से आने वाले वर्ष 2019 से पहले शहरवासियों को 19 सूत्र दिए। जिनसे व्यक्ति का जीवन सुखद और खुशहाल बनता है। इसमें दिनचर्या, व्यायाम, शरीर की सक्रियता, पौष्टिक आहार, सामाजिक जुड़ाव, सेहत, स्वच्छता, स्वास्थ्य, स्व मूल्यांकन, प्रलोभन से बचाव, प्रकृति के पास, परिवार के साथ, रचनात्मकता, सक्रियता, खेल, संगीत, संरक्षण, भविष्य की परख और एक लय-एक ताल कैसी हो उसे भी दर्शाया गया।

ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में शहरवासियों का उत्साहवर्धन करने के लिए कलेक्टर के साथ एसपी गौरव तिवारी, डीआरएम आरएन सुनकर, महापौर डॉ. सुनीता यार्दे, जिला पंचायत सीईओ सोमेश मिश्रा, एडीएम जितेंद्र सिंह चौहान, एसडीएम राहुल धोटे व शिराली जैन सहित जनप्रतिनिधि, अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।