scriptकर्नाटक की जीत ने मध्यप्रदेश में बनवा दिए मंडलम् | Patrika Hindi News | Patrika News
रतलाम

कर्नाटक की जीत ने मध्यप्रदेश में बनवा दिए मंडलम्

लंबे इंतजार के बाद प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने दी मंडलम को हरी झंडी

रतलामMay 22, 2018 / 01:15 pm

sachin trivedi

Patrika

Patrika

रतलाम. कर्नाटक में जीत से उत्साहित कांग्रेस अब कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए मैदानी कसरत में जुट गई है। मध्यप्रदेश के कई संभागों में इसकी शुरूआत मंडलम जैसी नई कवायद को पूर्ण करने पर होने लगी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने गुटबाजी में उलझे मंडलम के लिए लंबे इंतजार के बाद अध्यक्षों की घोषणा कर दी है।
दो माह के लंबे इंतजार के बाद प्रदेश कांग्रेस ने जिले की 5 विधानसभाओं में से 3 के लिए मंडलम और सेक्टर अध्यक्षों की सूची जारी कर दी है। रतलाम शहर और जावरा में गुटबाजी के चलते कुछ नामों पर आपत्ति के कारण सूची रोक दी गई है। वहीं, अगले क्रम में अब पोलिंग बूथ के अध्यक्ष और उपाध्यक्षों की नियुक्ति भी होगी। जारी सूची में रतलाम ग्रामीण, सैलाना और आलोट विधानसभाओं के नाम आए है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ही सहमति के बाद हाईकमान से मिली मंडलम अध्यक्ष और सेक्टर अध्यक्ष की सूची जिला कांग्रेस ने घोषित कर दी है। सोमवार को जिला कांग्रेस ग्रामीण के अध्यक्ष प्रभु राठौर ने रतलाम ग्रामीण, सैलाना और आलोट के लिए नियुक्त पदाधिकारियों के नाम जारी किए। रतलाम शहर और जावरा विधानसभा में मंडलम अध्यक्ष के नामों पर गुटबाजी भारी पडऩे के कारण अलग से सूची जारी की जाएगी। दो से तीन खेमों में बंटी कांग्रेस सहमति नहीं बना पा रही है।
रतलाम ग्रामीण व आलोट में इनको मंडलम की कमान
ब्लॉक कमेटी बड़ावदा एक से अध्यक्ष शंकरलाल गुर्जर, दो हाटपिपलिया से मुकेश बाठीया, तीन सरसी से राजेश सेठ, ताल एक से कमलसिंह भैसाना, ताल दो से गोपाल डांगी, खारवांकला एक से भारतसिंह, दो से शंकर बना, आलोट एक से लालसिंह गुर्जर, दो से शंकरसिंह, तीन से युनूस खान, मूंदड़ी एक तितरी से प्रकाश/मांगीलाल पाटीदार, दो बिरमावल से बाबूलाल/महिपाल, धामनोद से यशवंत पाटीदार, नामली से तुफानसिंह/शंभूसिंह सोनगरा, बांगरोद से शंकरलाल मालवीय, रतलाम ग्रामीण से टिकमसिंह, शिवपुर से थावरलाल पाटीदार, ढीकवा से नंदकिशोर/भंवरलाल जाट, सिमलावदा से ब्रजमोहन/बद्रीलाल तिवारी के नाम मंडलम अध्यक्ष के लिए दिए है।

सैलाना और बाजना में तालमेल बनाने का प्रयास
सैलाना एक से अध्यक्ष बालचंद डिंडोर, दो से अनिल शिवगढ़, सरवन से छगन भगोरा, सरवन दो से लक्ष्मण खराड़ी, बाजना एक से जीवन और मंगला भगोरा, बाजना दो से शंभूसिंह मईड़ा, रावटी एक से मकना देवदा, दो से महेश पोरवाल के नाम है।

फिलहाल तीन विधानसभा
मंडलम कमेटी अध्यक्ष और सेक्टर कमेटी अध्यक्ष के लिए तीन विधानसभाओं की सूची जारी की गई है। रतलाम शहर और जावरा के लिए सूची नहीं जारी हुई है। जल्द ही इनकी सूची भी जारी हो जाएगी, गुटबाजी जैसी कोई बात संगठन में नहीं है।
– प्रभु राठौर, अध्यक्ष रतलाम ग्रामीण

Home / Ratlam / कर्नाटक की जीत ने मध्यप्रदेश में बनवा दिए मंडलम्

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो